
अमृत विचार, लखनऊ: एसटीएफ की प्रयागराज इकाई ने महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ के पौत्र अखिलेश त्रिपाठी हत्याकांड के आरोपी और 50 हजार रुपये के इनामी राहुल काछी को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, राहुल लंबे समय से फरार था।
एसटीएफ के डीएसपी शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में प्रयागराज के दारागंज में राहुल ने गगन निषाद पर गोली और बम से हमला किया था।
इस दौरान गोली सब्जी खरीद रहे अखिलेश त्रिपाठी को लग गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। आरोपी के खिलाफ प्रयागराज कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में 11 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।



