
Sawan Somwar 2026: सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस वर्ष उत्तर भारतीय पंचांग के अनुसार सावन 30 जुलाई से शुरू हुआ है और पहला सावन सोमवार 3 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है। सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे, जो क्रमशः 3, 10, 17 और 24 अगस्त को होंगे।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण और विधिपूर्वक व्रतपूजन करने से शिव कृपा प्राप्त होती है। कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की कामना से सोमवार व्रत रखती हैं, जबकि अन्य श्रद्धालु सुख, शांति, समृद्धि और मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान शिव की उपासना करते हैं।


