दिल्ली की अदालत ने सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार ने यह फैसला सुनाया. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था. वैसे अभी तक अदालत के पूरे फैसले की कॉपी सामने नहीं आ सकी है. लेकिन यहां बात बृजभूषण शरण सिंह और उनके इस मामले की नहीं होगी.

बल्कि उनकी संपत्ति की होगी. वैसे सार्वजनिक तौर पर उनकी संपत्ति की डिटेल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए एफिडेविट के आधार पर है. साल 2024 का लोकसभा चुनाव उन्होंने नहीं लड़ा था. साल 2029 के एफिडेविट के अनुसार उनके पास 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की जमीन है. जबकि उन पर 6 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है. वैसे 7.50 लाख रुपए की ज्वेलरी की है. वैसे मौजूदा वैल्यू के आधार पर उनके इस असेट्स की की कीमत में इजाफा हो चुका होगा. आइए बृजभूषण शरण सिंह की संपत्ति को लेकर विस्तार से चर्चा करते हैं…
कितनी है उनके पास संपत्ति?
साल 2019 के एफिडेविट के अनुसार बृजभूषण शरण सिंह के पास कुल 9,89,05,402 रुपए की संपत्ति है. खास बात तो है कि उस समय उन पर 6,15,24,735 रुपए का कर्ज भी था. एफिडेविट के अनुसार बृजभूषण शरण सिंह और उनकी पत्नी के अकाउंट में 2,62,24,658 थे. वहीं हाथ में कैश एक लाख रुपए था. बृजभूषण शरण सिंह और उनकी पत्नी के पास साल 2019 में 42,35,700 रुपए के अलग अलग कंपनियों के शेयर भी थे. वैसे एफिडेविट के अनुसार बृजभूषण शरण सिंह 2,49,500 रुपए की एलआईसी स्कीम में भी निवेश किया हुआ था.
बृजभूषण शरण सिंह और उनकी पत्नी के पास 7.50 लाख रुपए की ज्वेलरी भी है. जिसमें डेढ़ लाख रुपए की ज्वेलरी बृजभूषण शरण सिंह के पास है. एफिडेविट के अनुसार बृजभूषण शरण सिंह के पास 1 पिस्टल, 1 रायफल, और 1 रिपिटर है. जबकि उनकी पत्नी के पास एक रायफल और रिपिटर है. इन तमाम हथियारों की कीमत एफिडेविट में 20.35 लाख रुपए बताई गई है. इसका मतलब है कि उनके पास चल संपत्ति 3,89,94,858 रुपए है. जिसमें बृजभूषण शरण सिंह हिस्सेदारी 1,35,50,317 रुपए है.
जमीन जायदाद भी कम नहीं
बृजभूषण शरण सिंह की संपत्ति की बड़ी हिस्सेदारी उनकी जमीन से है. साल 2019 के एफिडेविट के आंकड़ों को देखें तो उनके और उनकी पत्नी के पास 6,23,89,470 रुपए की जमीन और घर है. एग्रीकल्चर लैंड की कीमत 1 करोड़ रुपए है. जिसमें 25 लाख की जमीन बृजभूषण शरण सिंह के पास है. जबकि नॉन एग्रीकल्चर लैंड की कीमत 2.75 करोड़ रुपए है. जिसमें उनकी पत्नी की हिस्सेदारी 2.50 करोड़ रुपए है. बृजभूषण शरण सिंह की पत्नी के पास 25 लाख रुपए की कमर्शियल लैंड भी है. जबकि दंपत्ति के पास 2,23,89,470 रुपए के दो घर भी हैं. जिसमें 1.94 करोड़ रुपए का मकान बृजभूषण शरण सिंह के पास और 30 लाख रुपए का घर उनकी पत्नी के पास है.

