
लखनऊ, अमृत विचार : बिहार में बांकीपुर सीट, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात स्थित मंझलपुर विधानसभा उपचुनावों की मतगणना जारी है. भारत निर्वाचन आयोग के रुझानों के अनुसार, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने करीब 18 हजार वोटों से जीत दर्ज की है।
प्रशांत किशोर जनसुराज पार्टी के संस्थापक है और बांकीपुर सीट से मैदान मे थे, बताया जा रहा है कि यह उनका पहला चुनाव है, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीरज कुमार सिन्हा को हराया है।
दरअसल, बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई थी। यह उपचुनाव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई सीट पर कराया गया था। नितिन नवीन ने नवंबर 2025 के विधानसभा चुनाव में लगातार पांचवीं बार यह सीट जीती थी। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया था।
एक अधिकारी ने बताया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है थी। 30 जुलाई को हुए मतदान में 34.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जो पिछले विधानसभा चुनाव के 41.45 प्रतिशत मतदान की तुलना में सात प्रतिशत कम रहा।
चुनाव में 26 उम्मीदवार अजमा रहे थे किस्मत
इस बार चुनाव मैदान में कुल 26 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमा रहे थे। राजद ने उपचुनाव में एक बार फिर रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया था। जबकि जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर इस सीट से अपना पहला चुनाव लड़ रहे है। वहीं, भाजपा ने इस सीट पर युवा मोर्चा के अपेक्षाकृत कम चर्चित नेता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार के तौर पर पेश किया था। भाजपा ने 1995 में इस विधानसभा क्षेत्र का नाम पटना पश्चिम रहने के समय से लेकर अब तक इस सीट पर कभी हार का सामना नहीं किया है।



