
जमुनहा/मल्हीपुर , अमृत विचार : इंडो नेपाल बार्डर मार्ग किनारे रविवार बकरी चरा रही किशोरी को तीन युवकों ने दबोच लिए। बाद में उसे बाग़ में ले जाकर तीनों ने दुष्कर्म किया। मल्हीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी रविवार शाम करीब सात बजे थाना क्षेत्र के इंडो नेपाल बार्डर मार्ग किनारे बकरी चरा रही थी। वहाँ पहुंचे थाना क्षेत्र के ग्राम दरवेश गांव निवासी हंसराज पुत्र सहजराम ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उठा लिया।
बाद में तीनों उसे ननकऊ मौर्य में बाग़ में ले गए। वहाँ तीनों ने बारी बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पिता के साथ मल्हीपुर थाने पहुंची किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने हंसराज व दो अज्ञात के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भिनगा भेज दिया है।
वहीं पुलिस दो युवकों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। इस बारे में थाना प्रभारी मल्हीपुर महेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।



