CrimeHimachal PradeshIndiaTrending

होटल में महिला के साथ हैवानियत! नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में जीरो FIR दर्ज

होटल में महिला के साथ हैवानियत! नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में जीरो FIR दर्ज

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से महिला अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। सुंदरनगर पुलिस थाना में एक महिला ने बिलासपुर सदर क्षेत्र के रहने वाले अपने एक परिचित पर होटल में खाने और शराब में कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला आगे की जांच के लिए बिलासपुर सदर थाना भेज दिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ सुंदरनगर में रहती है। शिकायत के अनुसार, 29 मई को बिलासपुर सदर क्षेत्र के रहने वाले एक परिचित व्यक्ति ने उसे और उसके पति को भवाणा-कांगू रोड स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। महिला का आरोप है कि आरोपी ने खाने और शराब में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। इसे खाने-पीने के बाद वह और उसका पति बेहोश हो गए।

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि बेहोशी की हालत का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी दी।

महिला की शिकायत के आधार पर सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला क्षेत्राधिकार के अनुसार आगे की जांच के लिए बिलासपुर सदर थाना भेज दिया गया है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply