IndiaTrending

ग्रेटर नोएडा हादसा: आग पर पा लिया था काबू, लेकिन फिर अचानक गिरी दीवार, मलबे में दबे जवान, 2 की दर्दनाक मौत

Electronic Chip Factory Fire: गौतमबुद्ध नगर के थाना ईकोटेक3 क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण करने वाली आईएलजीआईएम कंपनी में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग बुझाने के दौरान कंपनी की एक साइड की दीवार और लोहे का भारी बीम अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आए फायर विभाग के पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रेटर नोएडा हादसा: आग पर पा लिया था काबू, लेकिन फिर अचानक गिरी दीवार, मलबे में दबे जवान, 2 की दर्दनाक मौत
ग्रेटर नोएडा हादसा: आग पर पा लिया था काबू, लेकिन फिर अचानक गिरी दीवार, मलबे में दबे जवान, 2 की दर्दनाक मौत

घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, 3 और 4 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि करीब तीन बजे थाना ईकोटेक3 क्षेत्र में स्थित आईएलजीआईएम कंपनी में आग लगने की सूचना पुलिस और फायर विभाग को मिली।

मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, की कई गाड़ियां और राहतबचाव दल मौके पर पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन इसी दौरान कंपनी की एक दीवार और लोहे का बीम अचानक गिर गया, जिससे राहत कार्य में जुटे पांच फायर कर्मी मलबे की चपेट में आ गए।

#WATCH | Greater Noida, Uttar Pradesh | Two Fire personnel died after a wall collapsed during a fire rescue operation in Ecotech 3 PS limits

DCP Central Noida Shailendra Kumar Singh says, “A fire broke out in an electronics chip manufacturing company last night. On receiving the… pic.twitter.com/xgNN71T6rK

— ANI UP/Uttarakhand August 4, 2026

घायल जवानों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल

घायलों में मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार, मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह, फायरमैन अमित कुमार और फायरमैन रोहित यादव शामिल थे। सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रोहित यादव और तीरथपाल सिंह की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन घायल कर्मियों की हालत चिकित्सकों के अनुसार खतरे से बाहर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है।

मामले की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक पीसीबी चिप के निर्माण का कार्य होने की बात सामने आई है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फायर विभाग के अधिकारी तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं जांच कार्य में जुट गई।

Greater Noida, Uttar Pradesh: A major fire broke out late Monday night at ILGIM Company, an electronic chip manufacturing unit, in the Ecotech3 Police Station area. The fire was brought under control after several hours of firefighting. Police officials and SDRF teams remain at… pic.twitter.com/aMm9tkD2MI

— IANS August 4, 2026

–

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। कंपनी में सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों फायर कर्मियों के प्रति प्रशासन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं, घटना के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply