IndiaTrending

Agra: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, VIQ-2026 से मिलेंगे छात्रवृत्ति और करोड़ों के कैश रिवार्ड

Vidyamandir Classes VIQ2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में अग्रणी विद्यामंदिर क्लासेस ने देशभर के मेधावी विद्यार्थियों के लिए VIQ2026 छात्रवृत्ति परीक्षा की घोषणा की है। इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति, 2.5 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय स्तर के कैश रिवार्ड, ऑल इंडिया परफॉर्मेंस एनालिसिस और अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग का लाभ मिलेगा।

Agra: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, VIQ-2026 से मिलेंगे छात्रवृत्ति और करोड़ों के कैश रिवार्ड
Agra: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, VIQ-2026 से मिलेंगे छात्रवृत्ति और करोड़ों के कैश रिवार्ड

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन प्रदान कराना है

खंदारी स्थित देव नगर सेंटर पर आयोजित VIQ2026 ब्रोशर लॉन्च कार्यक्रम में दिल्ली से आए सीनियर मैनेजर शशि कुमार और सेंटर हेड वैभव सिंह ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें बेहतर शैक्षणिक संसाधन और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि VMC वर्षों से आईआईटीजेईई, नीट और अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए जाना जाता है और VIQ2026 उसी परंपरा को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की जाएगी परीक्षा

उन्होंने बताया कि परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की जाएगी, ताकि विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार इसमें शामिल हो सकें। ऑनलाइन परीक्षा 4, 10, 17 और 24 अक्टूबर, जबकि ऑफलाइन परीक्षा 4, 10, 18 और 25 अक्टूबर को आयोजित होगी।

अधिकारियों ने बताया कि VIQ2026 विशेष रूप से उन मेधावी विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण और विशेषज्ञों से करियर मार्गदर्शन भी मिलेगा, जिससे वे भविष्य की की बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

परीक्षा के लिए पंजीकरण , बाईपास रोड, देव नगर, खंदारी स्थित सेंटर पर किया जा सकता है। संस्थान ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में इस परीक्षा में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह पहल छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा देने के साथसाथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply