
लखनऊ, अमृत विचार: 30वीं सबजूनियर उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए लखनऊ डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन ने अंडर14 बालक और बालिका वर्ग की अंतिम टीमों की घोषणा कर दी है। प्रतियोगिता चार से नौ अगस्त तक मेरठ कैंट में होगी। ट्रायल में बालक वर्ग के 80 और बालिका वर्ग के 62 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद 20 जुलाई से दो अगस्त तक 2525 चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। प्रदर्शन, फिटनेस और कौशल के आधार पर दोनों वर्गों में 1212 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
बालक टीम में कप्तान आयुष्मान कुमार के अलावा रुद्राभिषेक, सिद्धार्थ बब्बर, उदयन सिंह, युवराज आयांश, ऋषभ कुमार, सूर्यांश मिश्रा, सौरव मौर्य, देवाकर श्रीवास्तव, यूसुफ हाशमी, हार्दिक तिवारी और तनुष विश्वकर्मा शामिल हैं।
बालिका टीम की कप्तान अनुष्का राज हैं। टीम में प्रगति कुमारी, माही यादव, अद्रिजा जायसवाल, आद्या मिश्रा, जोया तनवीर, शालू मौर्य, जैवी, वानी, अमाया नितिन, आलिया और जेस्सिना रिजवी शामिल हैं। बालक टीम के कोच पुलकित सचदेवा, बालिका टीम की कोच रितू सोनकर और मैनेजर अमन कुमार राज हैं।
ः



