पटियाला : पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच तथा बिजली मंत्री स. तरुणप्रीत सिंह सोंध के दिशानिर्देशों के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 7 अगस्त को राज्य के पांच जिलों में स्टेकहोल्डर कंसल्टेशनकमग्रीवेंस रिड्रेसल बैठकों का आयोजन करने का निर्णय लिया है।

इन बैठकों की अध्यक्षता स्वयं पी.एस.पी.सी.एल. के चेयरमैनकममैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. बसंत गर्ग, आई.ए.एस. तथा निगम के चारों निदेशक करेंगे। इस संबंध में डॉ. बसंत गर्ग ने पत्र जारी कर सभी निदेशकों को अपनेअपने निर्धारित जिलों का दौरा करने, संबंधित हितधारकों से सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने तथा जहां संभव हो, उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. गर्ग ने बताया कि इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य आम जनता, औद्योगिक उपभोक्ताओं, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों तथा अन्य बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निपटारा करना, बिजली सेवाओं में सुधार लाना, जमीनी स्तर की परिस्थितियों का प्रत्यक्ष आकलन करना तथा उपभोक्ताओं के साथ सीधा संवाद और विश्वास को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की जनकेंद्रित एवं प्रगतिशील सोच के अनुरूप इन बैठकों के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को जमीनी स्तर पर सामने आ रही समस्याओं की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त होगी। प्रत्येक दौरे के उपरांत संबंधित निदेशक बैठक में उठाए गए मुद्दों, मौके पर की गई कार्रवाई तथा लंबित मामलों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट सी.एम.डी. डॉ. बसंत गर्ग को प्रस्तुत करेंगे।
सभी निदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने दौरे की व्यापक जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, संबंधित जिलों में प्राप्त जनसामान्य एवं औद्योगिक शिकायतों की समीक्षा करें, जहां संभव हो उनका तत्काल समाधान सुनिश्चित करें तथा लंबित मामलों के समयबद्ध निपटारे के लिए फील्ड अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी करें।
डॉ. बसंत गर्ग ने आम जनता, औद्योगिक उपभोक्ताओं, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों से इन बैठकों में बढ़चढ़कर भाग लेने तथा अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा करने की अपील की, ताकि पी.एस.पी.सी.एल. की सेवाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा उपभोक्ताकेंद्रित बनाया जा सके।
औद्योगिक उपभोक्ता एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें: डॉ. बसंत गर्ग
स्टेकहोल्डर कंसल्टेशनकमग्रीवेंस रिड्रेसल बैठकों के संबंध में जानकारी देते हुए पी.एस.पी.सी.एल. के चेयरमैनकममैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. बसंत गर्ग, आई.ए.एस. ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पी.एस.पी.सी.एल. की सेवाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे तथा आम जनता, औद्योगिक उपभोक्ताओं, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
इसी उद्देश्य से 7 अगस्त को पी.एस.पी.सी.एल. का वरिष्ठ प्रबंधन राज्य के पांच जिलों का दौरा करेगा। डॉ. बसंत गर्ग स्वयं लुधियाना, निदेशक हरशरण कौर त्रेहन फिरोजपुर, निदेशक इंदरपाल सिंह बठिंडा, निदेशक सुरिंदर कुमार बेरी जालंधर तथा निदेशक पुन्नरदीप सिंह बराड़ अमृतसर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न हितधारकों से संवाद स्थापित करेंगे, जनसमस्याओं और सुझावों से अवगत होंगे तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक एवं उपयुक्त निर्णय लेंगे।



