TrendingUttar Pradesh

Sitapur News: IGRS रैंकिंग में सीतापुर के सभी थाने अव्वल, पूरे यूपी में जनशिकायत निस्तारण में सबसे आगे

Sitapur News: IGRS रैंकिंग में सीतापुर के सभी थाने अव्वल, पूरे यूपी में जनशिकायत निस्तारण में सबसे आगे

अमृत विचार, सीतापुर। जनसमस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के मामले में सीतापुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। जुलाई 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में सीतापुर पुलिस ने 125 में से 125 अंक हासिल कर 100 प्रतिशत स्कोर के साथ प्रदेश में टॉप किया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि जिले के सभी 28 थानों ने 100100 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम श्रेणी हासिल की है। मूल्यांकन अवधि में शिकायतों के निस्तारण में डिफॉल्टर मामलों की संख्या शून्य रही।

6,879 शिकायतकर्ताओं ने जताया संतोष

आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सीतापुर पुलिस की कार्यप्रणाली को लोगों ने भी सराहा है। कुल 6,879 आवेदकों ने पुलिस की कार्रवाई पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया, जबकि अन्य शिकायतकर्ताओं का फीडबैक भी सकारात्मक रहा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग, समयबद्ध कार्रवाई और प्रभावी संवाद के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है।

एसपी ने टीम को दी बधाई

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण दुर्गेश कुमार सिंह ने आईजीआरएस सेल, सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को बधाई दी है। अधिकारियों ने कहा कि जनशिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। भविष्य में भी इसी तरह पारदर्शी और जवाबदेह कार्यप्रणाली बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़े : 

 

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply