BusinessIndia

नोएडा, बेंगलुरु और हैदराबाद में रिगस के 4 नए सेंटर शुरू, भारत में 200 और वर्कस्पेस खोलने की तैयारी

नोएडा, 4 अगस्त, 2026: बदलती कारोबारी जरूरतों के बीच कंपनियां ऐसे ऑफिस स्पेस की तलाश कर रही हैं, जहां आवश्यकता के अनुसार जगह उपलब्ध हो, लागत नियंत्रित रहे और कारोबार का विस्तार आसान हो सके। इसी बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने नोएडा, बेंगलुरु और हैदराबाद में रिगस के चार नए सेंटर्स शुरू किए हैं। इन नए सेंटर्स का उद्देश्य स्टार्टअप, बड़ी कंपनियों और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स को उनकी जरूरत के अनुरूप आधुनिक और फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस उपलब्ध कराना है।

नोएडा, बेंगलुरु और हैदराबाद में रिगस के 4 नए सेंटर शुरू, भारत में 200 और वर्कस्पेस खोलने की तैयारी

कंपनी ने नोएडा में रिगस स्टारलिंग एज और रिगस नॉलेज सेंटर, बेंगलुरु में रिगस ट्रिनिटी पोथराज तथा हैदराबाद में रिगस फेयरमाउंट डाउनटाउन की शुरुआत की है। इन चारों सेंटर्स के साथ आईडब्ल्यूजी ने अपने नेटवर्क में 3,180 वर्ग मीटर से अधिक नया प्रीमियम वर्कस्पेस जोड़ा है। बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी भारत में पहले ही 125 सेंटर्स शुरू कर चुकी है और अब 200 नए सेंटर्स खोलने की तैयारी कर रही है। इसके बाद देशभर में उसके 325 से अधिक सेंटर्स हो जाएंगे।

इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप के कंट्री हेड हर्ष लाम्बा ने कहा, “भारत फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस के लिए दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। बड़ी कंपनियों से लेकर स्टार्टअप तक सभी ऐसे ऑफिस चाहते हैं, जो उनकी जरूरत के हिसाब से हों। हमारा उद्देश्य लोगों को उनके काम और घर के करीब बेहतर वर्कस्पेस उपलब्ध कराना है, ताकि उनका समय बचे, काम आसान हो और कारोबार को बढ़ाने में मदद मिले।”

स्टारलिंग सपोर्ट सर्विसेज़ के पार्टनर मंजुल शर्मा ने कहा, “नोएडा तेजी से कारोबार का बड़ा केंद्र बन रहा है। आईडब्ल्यूजी के साथ यह साझेदारी स्थानीय कंपनियों और नए कारोबारों को बेहतर ऑफिस स्पेस उपलब्ध कराने में मदद करेगी।”

डेस्पेक्टो नॉलेज सेंटर के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप मिश्रा ने कहा, “आज कंपनियों को ऐसे वर्कस्पेस की जरूरत है, जहां वे बिना बड़ी लागत के तेजी से आगे बढ़ सकें। आईडब्ल्यूजी के साथ यह पहल उसी जरूरत को पूरा करेगी।”

कंपनी का कहना है कि वर्तमान समय में अधिकांश संस्थान हाइब्रिड और फ्लेक्सिबल वर्किंग मॉडल अपना रहे हैं। यही कारण है कि ऐसे ऑफिस स्पेस की मांग लगातार बढ़ रही है। आईडब्ल्यूजी आने वाले समय में देश के बड़े शहरों के साथसाथ उभरते बिजनेस हब में भी अपने नेटवर्क का विस्तार करेगा, ताकि अधिक से अधिक कंपनियों को आधुनिक, सुविधाजनक और किफायती वर्कस्पेस उपलब्ध कराए जा सकें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply