IndiaTrending

No-Entry zone में भारी वाहन की एंट्री बनी काल, खाटू श्याम मंदिर से लौट रही श्रद्धालु की ट्रक से कुचलकर मौत

Truck Accident In No Entry Zone: थाना छत्ता क्षेत्र की जीवनी मंडी पुलिस चौकी के अंतर्गत रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। महिला खाटू श्याम मंदिर से दर्शन करके बाहर निकली ही थी कि इसी दौरान नोएंट्री क्षेत्र में प्रवेश कर रहे एक भारी ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

No-Entry zone में भारी वाहन की एंट्री बनी काल, खाटू श्याम मंदिर से लौट रही श्रद्धालु की ट्रक से कुचलकर मौत
No-Entry zone में भारी वाहन की एंट्री बनी काल, खाटू श्याम मंदिर से लौट रही श्रद्धालु की ट्रक से कुचलकर मौत

बताया जा रहा है कि मृतका जीवनी मंडी क्षेत्र की रहने वाली थी और खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रही थी। इसी दौरान भारी वाहन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन जीवनी मंडी पुलिस चौकी पहुंच गए हैं।

भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर शिकायतों पर नही हुई कार्रवाई

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जीवनी मंडी इलाके में नोएंट्री के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही लगातार होती रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर शिकायतें और सूचना दिए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि यदि नोएंट्री व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाता तो शायद आज यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।

नोएंट्री के नियमों के पालन को लेकर खड़े हुए सवाल

महिला की मौत के बाद एक बार फिर जीवनी मंडी क्षेत्र की और नोएंट्री के पालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर प्रतिबंधित समय में भारी वाहन इलाके में कैसे प्रवेश कर रहे हैं? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं थी? और यदि जानकारी थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। वहीं, घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply