DharamIndia

Mars Transit Gemini: तुला से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत, जानें Career और Success पर ग्रहों का गहरा असर

Mars Transit Gemini: तुला से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत, जानें Career और Success पर ग्रहों का गहरा असर
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का गोचर विशेष माना जाता है। साहस और पराक्रम के ग्रह मंगलदेव 2 अगस्त 2026 को, बुध की राशि मिथुन में गोचर किया है। मंगल की ऊर्जा और बुध की बुद्धि का यह मिलन सभी 12 राशियों के जीवन के बड़े बदलाव लेकर आया है। 
अगर आप सही रणनीति और धैर्य से काम करेंगे, तो आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं तुला से लेकर मीन राशि वालों के जातकों के लिए यह अवधि कैसी रहने वाली है। 
तुला राशि
इस अवधि में तुला राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा, लंबी यात्राएं और करियर में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। ऐसे में आप कोई नई स्किल्स सीखने और विस्तार करने के लिए यह समय काफी अनुकूल है। जो लोग विदेश जाने या पढ़ाई के लिए योजना बना रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। जीवन के बड़े फैसले लेने में आपका भरोसा बढ़ेगा। 
उपाय मंगलवार के दिन हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
साझा के पैसों, निवेश और सेहत के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। पैसा संबंधिक कोई भी निर्णय सोचसमझकर करें। ऐसा करने से आपके अंदर एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। परिवार या पैसों से जुड़े नाजुक चर्चाओं के दौरान अपने दिमाग को शांत रखें और धैर्य बनाए।
उपाय नियमित तौर पर मंगल बीज मंत्र का जाप करें।
धनु राशि
मंगल के गोचर से धनु राशि के लोगों को अपने पर्सनल रिश्तों और बिजनेस पार्टनरशिप में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी। मैरिड लाइफ में काफी सुधार होगा और बिजनेस में साझेदारों के साथ मिलकर किया गया काम बहुत बढ़िया मुनाफा देगा। जो लोग अकेले हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र या सामाजिक दायरे में कोई खास मिल सकता है। साफ और सीधी बातचीत से पुरानी गलतफहमियां दूर करें।
उपाय: मंगलवार के दिन लाल रंग के कपड़े दान करें।
मकर राशि
मंगल के गोचर से मकर राशि के लोगों को काफी लाभ होगा। इस दौरान प्रतियोगिताओं और दफ्तर की चुनौती में बड़ी सफलता मिलेगी। काम करने की क्षमता में काफी सुधार होगा। सेहत से जुड़ी छोटीमोटी बातों का बिल्कुल नजरअंदाज न करें। नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अच्छे जिम्मेदारियां मिलेंगी। अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाकर आप ज्यादा सफलता पाएंगे।
उपाय: जरुरतमंद लोगों को दवाई या भोजन का दान करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को नए विचारों, पढ़ाईलिखाई, प्रेम संबंधों और बच्चों से संबंधित मामलों में बहुत बढ़िया परिणाम देखने को मिलेगा। कलाकारों, छात्रों और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके नए आइडियाज के चलते आपकी तारीफ हो सकती है। जोखिम वाले कामों से जुड़ें लोग हर फैसला बहुत सोचसमझकर ही लें।
उपाय: मंगलवार को भगवान हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातक घरपरिवार और जमीनजायदाद से संबंधित मामलों में थोड़ा धैर्य बनाए रखें। घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी या भावुक होकर न लें। अपनी मां की सेहत का पूरा ध्यान रखें। घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। ग्रैटिट्यूड मेडिटेशन और मन की शांति आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। 
उपाय हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply