CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

प्रेमिका से बातचीत बनी मौत की वजह, जिगरी दोस्तों ने शराब पार्टी के बाद उतारा मौत के घाट..

प्रेमिका से बातचीत बनी मौत की वजह, जिगरी दोस्तों ने शराब पार्टी के बाद उतारा मौत के घाट..

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दोस्ती, प्यार और अविश्वास की एक ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई है, जिसका अंत बेहद दर्दनाक हुआ। जिन दोस्तों के साथ बैठकर रात में हंसी-मजाक हुआ और जाम टकराए, उन्हीं दोस्तों ने कुछ ही घंटों बाद ईंट-पत्थरों से कूचकर अपने ही…

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दोस्ती, प्यार और अविश्वास की एक ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई है, जिसका अंत बेहद दर्दनाक हुआ। जिन दोस्तों के साथ बैठकर रात में हंसी-मजाक हुआ और जाम टकराए, उन्हीं दोस्तों ने कुछ ही घंटों बाद ईंट-पत्थरों से कूचकर अपने ही जिगरी यार की बेरहमी से जान ले ली। इस खौफनाक कत्ल की वजह कोई पुरानी दुश्मनी या गैंगवार नहीं, बल्कि एक लड़की से बातचीत करने का विवाद था।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ चौकी इलाके की है। मंगलवार सुबह जब पुलिस को सूचना मिली कि खेत में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा है, तो मौके पर पहुंची टीम को वहां शराब की बोतलें भी पड़ी मिलीं। मृतक की पहचान तिंदवारी निवासी गुड्डू के रूप में हुई। पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ी तो शक की सुई गुड्डू के साथ काम करने वाले उसके 2 खास दोस्तों, सागर और संजू पर जाकर टिक गई।

पुलिस ने जब दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो चौंकाने वाला सच सामने आया। आरोपियों ने कबूल किया कि सागर जिस युवती से प्यार करता था, गुड्डू भी गुपचुप तरीके से उससे बात करने लगा था। इस बात को लेकर पहले भी उनके बीच कहासुनी हुई थी। सोमवार रात तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। नशे के दौरान फिर से वही बात छिड़ गई और बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में पागल हुए सागर और संजू ने ईंट, पत्थर और डंडों से गुड्डू पर तब तक वार किए, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं।

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) ने बताया कि पुलिस की कई टीमों ने घेराबंदी कर चंद घंटों के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल हथियार भी बरामद हो गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक गुड्डू कोई आम युवक नहीं था, बल्कि वह तिंदवारी थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उस पर हत्या सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज थे। फिलहाल दोनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं, लेकिन नशे और एक मामूली जिद ने 3 युवाओं की जिंदगी हमेशा के लिए तबाह कर दी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply