एक मां ने जब अपने बेटे से दिल का दर्द साझा किया, तो बदले में उसे ऐसे शब्द सुनने पड़े, जिन्होंने उनका दिल तोड़ दिया। बेटे ने कहा, ‘शर्म करो, पैर कब्र में लटके हैं। अब इस उम्र में पूजा-पाठ किया करो।’ आखिर मां ने ऐसी कौन-सी बात कह दी थी, जिसके जवाब में बेटे ने इतनी कड़वी बातें सुना दीं? आइए जानते हैं।

एक मां अपने बच्चे के लिए क्या कुछ नहीं करती। उसकी परवरिश में अपनी इच्छाएं, सपने और पूरी जिंदगी तक समर्पित कर देती है। बच्चे की हर खुशी में खुश होती है और उसके हर दर्द को अपना दर्द मानती है। लेकिन कई बार जब वही मां अपने मन की बात या अपनी तकलीफ बच्चों के सामने रखती है, तो बदले में उसे ऐसे शब्द सुनने पड़ते हैं,
जो उसके दिल को भीतर तक तोड़ देते हैं। ऐसा ही एक वाकया मोटिवेशनल स्पीकर और पर्सनल कोच जिज्ञासा सिंह ने साझा किया। उन्होंने बताया कि एक मां ने जब अपने बेटे से अपने दिल की बात कही, तो बेटे ने उन्हें समझने के बजाय ताना मारते हुए कहा, ‘शर्म करो, पैर कब्र में लटके हैं… अब इस उम्र में पूजा-पाठ किया करो।’ कोच जिज्ञासा सिंह का कहना है कि किसी की भावनाओं को जज करने से पहले उन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए। हर इंसान को अपनी बात कहने और अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का अधिकार है।



