Curry Leaves Plant Growth: तड़के का स्वाद बढ़ाना हो या सेहत का ख्याल रखना, करी पत्ता या कहें मीठा नीम लगभग हर भारतीय रसोई की जरूरत है। लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि नर्सरी से लाने के बाद उनके करी पत्ते का पौधा सूख जाता है, उसकी पत्तियां पीली पड़ जाती हैं या पौधे की ग्रोथ रुक जाती है।

कई बार लाख कोशिशों के बाद भी पौधा झाड़ीदार या घना नहीं बन पाता। अगर आपका करी पत्ते का पौधा भी नहीं बढ़ रहा है, तो यहां बताए गए नुस्खें को अपनाकर हराभरा बना सकते है।
करी पत्ते की ग्रोथ के लिए क्या करें ?
धूप न मिलना
करी पत्ते की ग्रोथ के लिए पर्याप्त धूप बहुत जरूरी होता है। करी पत्ते का पौधा नहीं बढ़ने की सबसे बड़ी वजहहोती है। इस पौधे को अच्छी ग्रोथ के लिए रोजाना 6 से 8 घंटे सीधी धूप चाहिए।
सही गमले का चुनाव
अगर का पौधा कई सालों से एक ही छोटे गमले में लगा है, तो जड़ों को फैलने की जगह नहीं मिलती। ऐसे में आपको सही गमले का चुनाव करना चाहिए। ऐसे में हर 2 से 3 साल में पौधे को बड़े गमले में लगाना बेहतर होता है इससे जड़ों को पर्याप्त जगह मिलती है और पौधा दोबारा तेजी से बढ़ने लगता है।
जरूरत से ज्यादा पानी देने से बचें
कई बार लोग पौधे को हेल्दी रखने के लिए जरूरत से ज्यादा पानी दे देते हैं। इससे मिट्टी लगातार गीली रहती है और जड़ों में सड़न शुरू हो सकती है। करी पत्ते के पौधे को तभी पानी दें जब मिट्टी की ऊपरी 1 से 2 इंच परत सूख जाए।
साथ ही, गमले में पानी निकालने के लिए ड्रेनेज होल जरूर होने चाहिए और मिट्टी हल्की व अच्छी जल निकासी वाली होनी चाहिए।
प्रूनिंग और हार्वेस्टिंग का सही तरीका
पौधे को घना बनाने का सबसे बड़ा सीक्रेट उसकी कटाईछंटाई में छिपा है।टॉप लीव्स की पिंचिंग करी पत्ते के पौधे की सबसे ऊपरी पत्तियों को समयसमय पर तोड़ते रहें। इससे पौधे की सीधी लंबाई रुकती है और साइड से नई, मोटी शाखाएं निकलती हैं।



