TrendingUttar Pradesh

UP News : ‘अब यूपी में नहीं पड़ता गुंडा टैक्स’, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बोले- उद्यमी आएं, सुरक्षित करें निवेश

UP News : ‘अब यूपी में नहीं पड़ता गुंडा टैक्स’, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बोले- उद्यमी आएं, सुरक्षित करें निवेश

upnews‘extortiontaxisnolongerleviedinup’saysenergyministeraksharma—entrepreneursshouldcomeandsecuretheirinvestments

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा, बायोएनर्जी, निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो का मंगलवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने उद्यमियों से उत्तर प्रदेश में निवेश करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानूनव्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है और अब यहां ‘गुंडा टैक्स’ नहीं पड़ता। उद्यमी यूपी आएं और सुरक्षित माहौल में कारोबार करें।

‘यूपी में आएं, निवेश करें और सुरक्षित व्यापार करें’

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की कानूनव्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निवेश के अनुकूल माहौल के कारण उत्तर प्रदेश देशदुनिया के निवेशकों के लिए भरोसेमंद डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। उन्होंने उद्यमियों से अपील करते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश में आएं, निवेश करें और सुरक्षित तरीके से अपना कारोबार करें।

पीएम सूर्य घर योजना और सीबीजी उत्पादन में यूपी आगे

एके शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में देश में अग्रणी स्थान पर है। उन्होंने दावा किया कि पीएम सूर्य घर योजना में यूपी प्रथम स्थान पर है। इसके अलावा सीबीजी उत्पादन और रिकॉर्ड विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में भी प्रदेश देश में आगे है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब शांतिपूर्ण और बिजनेस फ्रेंडली राज्य के रूप में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। बेहतर कानूनव्यवस्था और निवेश के अनुकूल वातावरण प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने में अहम भूमिका निभा रहा है।

बायोएनर्जी में यूपी के पास अपार संभावनाएं

मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बायोएनर्जी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था, गन्ना उत्पादन, कृषि अवशेष, जैविक अपशिष्ट और नगरीय ठोस कचरा बायोएनर्जी उत्पादन के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराते हैं। इन संसाधनों का वैज्ञानिक और तकनीकी इस्तेमाल कर स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों, युवाओं और उद्योगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं।

कचरे को समस्या नहीं, ऊर्जा और रोजगार का अवसर मानें

एके शर्मा ने कहा कि अब जरूरत कचरे को केवल समस्या के तौर पर देखने के बजाय उसे ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर के रूप में देखने की है। उन्होंने कहा कि सीबीजी, बायोगैस, बायोमास और वेस्टटूएनर्जी जैसी तकनीकों के जरिए स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के साथ कचरा प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी को भी मजबूत किया जा सकता है।

किसानों की बढ़ेगी अतिरिक्त आय, युवाओं को मिलेंगे रोजगार

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बायोएनर्जी के क्षेत्र में निवेश से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कृषि अवशेषों के बेहतर उपयोग से किसानों को अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकते हैं। वहीं, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने के साथ प्रदेश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश उत्तर प्रदेश को आर्थिक और पर्यावरणीय दोनों मोर्चों पर आगे ले जाने में मदद करेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply