CrimeIndiaTrending

सोनभद्र में पत्नी की मौत के दूसरे दिन जंगल में फंदे पर लटकता मिला पति का शव..

सोनभद्र में पत्नी की मौत के दूसरे दिन जंगल में फंदे पर लटकता मिला पति का शव..

बरका चौकी क्षेत्र में पति-पत्नी की मौत के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सोमवार को पत्नी चंद्रवती साकेत का शव उसके ही घर में फंदे से लटकता मिला था। उसके बाद से पति डिप्रेशन में था। घटना के दूसरे दिन मंगलवार सुबह पति संतोष साकेत का शव भी कठदहा के जंगल में फंदे पर लटकता मिला।

पत्नी कठदहा गांव और पति पुरैल गांव का निवासी था। दोनों की शादी 2015 में हुई थी। दंपती के पीछे तीन छोटी बेटियां, एक बेटा और एक बुजुर्ग मां हैं। पत्नी की मौत के बाद उसके मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट तथा हत्या का आरोप लगाया था। मंगलवार को पति का शव मिलने के बाद उसके परिजनों ने भी पत्नी के मायके पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

दोनों पक्ष एक-दूसरे को इन मौतों के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सरई थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले ने बताया कि सोमवार को महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया था। मंगलवार को पति का शव झाड़ियों के पास फंदे पर लटका मिला।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply