CrimeIndiaTrending

अमेठी में कुएं में मिले नाबालिग प्रेमी जोड़े के शव, तीन दिन से लापता थे; अलग-अलग समुदाय के थे दोनों..

अमेठी में कुएं में मिले नाबालिग प्रेमी जोड़े के शव, तीन दिन से लापता थे; अलग-अलग समुदाय के थे दोनों..

किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश में जुटी थी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

एक किशोरी का गांव के ही किशोर से पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते सात अगस्त की शाम दोनों अचानक अपने-अपने घरों से लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी का पता नहीं चला तो उसके पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर किशोर के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था।

कुएं में दोनों के शव मिले

इसके बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। मंगलवार सुबह गांव स्थित गो आश्रय स्थल से कुछ दूरी पर बाग में ग्रामीणों ने कुएं में दोनों के शव पड़े देखे। पुलिस ने दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया।

सीओ दिनेश कुमार मिश्र ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी करने के साथ ही आसपास से साक्ष्य संकलित किए। ग्रामीणों के अनुसार शवों की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत कुछ दिन पहले हुई होगी। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

किशोरावस्था में पनपा प्रेम, ऐसे हुआ दुखद अंत

ग्रामीणों के अनुसार दोनों नाबालिग मिलनसार स्वभाव के थे। दोनों के बीच कुछ महीने पहले शुरू हुआ प्रेम प्रसंग धीरे-धीरे गहरा होता गया। एक-दूसरे के प्रति बढ़ते लगाव के चलते दोनों सात अगस्त की शाम घर से चले गए।

परिवारजन ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद किशोरी के पिता ने पुलिस से शिकायत की। वहीं किशोर के पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। किशोर भी अब पिता के काम में हाथ बंटाने लगा था।

बेटे की मौत से परिजन बदहवास

उसका बड़ा भाई मुंबई में मजदूरी करता है। बेटे की मौत की खबर के बाद पिता बदहवास नजर आए, जबकि मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। दोनों परिवारजन को इस बात का अंदाजा नहीं था कि किशोरावस्था में शुरू हुई प्रेम कहानी का अंत इतना दर्दनाक होगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply