TrendingUttar Pradesh

Barabanki News : डॉ. जोहा मेराज ने बढ़ाया जिले का मान, अवध विश्वविद्यालय में टॉप करने पर मिला कुलपति स्वर्ण पदक

Barabanki News : डॉ. जोहा मेराज ने बढ़ाया जिले का मान, अवध विश्वविद्यालय में टॉप करने पर मिला कुलपति स्वर्ण पदक

बाराबंकी, अमृत विचार। शहर के सिविल लाइन, लाइनपुरवा निवासी मेधावी छात्रा डॉ. जोहा मेराज को चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के समारोह में कुलपति स्वर्ण पदक2026 से सम्मानित किया गया। कुलपति डॉ. बृजेंद्र सिंह ने उन्हें स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र प्रदान किया।

डॉ. जोहा मेराज ने वर्ष 2026 में एमबीबीएस की परीक्षा प्रथम प्रयास में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करते हुए सभी संस्थागत परीक्षार्थियों में सर्वाधिक अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी उपलब्धि पर विश्वविद्यालय ने उनका चयन स्वर्ण पदक के लिए किया। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाराबंकी से पूरी की।

हाईस्कूल में 94 और इंटरमीडिएट में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। डॉ. जोहा ने सफलता का श्रेय मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग को दिया। पिता अरशद मेराज और माता गजरा खातून ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply