CrimeHaryanaIndiaTrending

टूटा था सिर्फ पैर, लेकिन ऑपरेशन में चीर दिया दिल! महिला की मौत के बाद अस्पताल के दावे ने मचाया बवाल..

Featured Image

टूटा पैर दिखाने अस्पताल गई महिला का कर दिया हार्ट सर्जरी, हो गई मौत.(सांकेतिक तस्वीर)

पानीपत के पार्क हॉस्पिटल का अजीपब कारनामा सामने आया है. अस्पताल में एक महिला मरीज को पैर टूटने के बाद इलाज के लिए लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसके पैर की जगह दिल की सर्जरी कर दिया. इस सर्जरी के बाद महिला की मौत हो गई. मौत के बाद जब परिजनों ने हंगामा किया, तो अस्पताल प्रशासन ने सफाई में जो कुछ कहा, वह और भी ज्यादा चौंकाने वाला है.

महिला की मौत पर परिजनों ने पार्क अस्पताल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. अस्पताल प्रशासन की तरफ से कहा गया कि मरीज का पैर का ऑपरेशन करने से पहले उनके कुछ रूटीन टेस्ट किए गए थे. इन जांच रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई कि महिला को दिल की गंभीर बीमारी है.

अस्पताल ने क्या दी सफाई

अस्पताल का दावा है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मरीज के दिल का ऑपरेशन किया गया. प्रबंधन ने अपनी सफाई में यहां तक कह दिया कि, ‘डॉक्टरों द्वारा किया गया दिल का ऑपरेशन पूरी तरह से सक्सेसफुल (सफल) रहा, लेकिन हम मरीज की जान नहीं बचा सके.’

ऑपरेशन फाइल पर स्टाफ ने ही कर दिए साइन

परिजनों ने अस्पताल पर सबसे गंभीर आरोप यह लगाया था कि डॉक्टरों ने बिना उनकी लिखित अनुमति के महिला का ऑपरेशन किया और फाइल पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए. इस संगीन आरोप पर सफाई देते हुए पार्क अस्पताल प्रशासन ने खुद अपनी एक बड़ी लापरवाही स्वीकार कर ली है. अस्पताल प्रबंधन ने माना कि मरीज की मेडिकल फाइल पर जो साइन किए गए थे, वो अस्पताल के स्टाफ द्वारा ही किए गए थे. हालांकि, इसके बचाव में उन्होंने तर्क दिया कि मरीज के साथ आए अटेंडेंट (परिजनों) ने ऑपरेशन के लिए मौखिक रूप से हामी भर दी थी. अस्पताल के अनुसार, परिजनों ने कहा था कि वे पढ़े-लिखे नहीं हैं, इसलिए उनकी सहमति के बाद अस्पताल के स्टाफ ने ही फाइल पर उनका नाम लिख दिया था.

मेडिकल नियमों का खुला उल्लंघन

किसी भी बड़ी सर्जरी से पहले मरीज या उसके परिजनों की कानूनी सहमति अनिवार्य होती है. ऐसे में अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा खुद ही फाइल पर हस्ताक्षर कर देना मेडिकल नियमों का सीधा और खुला उल्लंघन है. पैर के इलाज के लिए आई महिला की हार्ट सर्जरी और फिर मौत के इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply