CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

इश्क से थाने तक का सफर! 5 महीने के रिश्ते का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया..

Featured Image

कानपुर: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला. करीब पांच महीने तक चले प्रेम प्रसंग में युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव करीब 12 बार पहुंचा. साथ में घूमना-फिरना भी हुआ, लेकिन जब शादी की बात आई तो मामला थाने तक पहुंच गया. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

पूरा मामला कानपुर का है, जहां अकबरपुर थाना क्षेत्र के संगसियापुर गांव निवासी राज बाबू कश्यप की करीब पांच महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए घाटमपुर क्षेत्र की एक युवती से दोस्ती हुई थी. बातचीत बढ़ी तो दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए. युवती से मिलने राज बाबू करीब 12 बार उसके गांव पहुंचा.

बताया गया कि राज बाबू कक्षा नौ तक पढ़ा है और बाद में एक फैक्ट्री में काम करने लगा. वह युवती को बाइक पर बैठाकर घाटमपुर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर घुमाने ले जाता था और बाद में उसे गांव छोड़ देता था. मामला तब बिगड़ा जब युवती और उसके पिता करीब 10-15 दिन पहले शादी का प्रस्ताव लेकर राज बाबू के घर पहुंचे. परिवार ने युवक की कम उम्र बताते हुए फिलहाल शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद युवती पक्ष ने पुलिस से शिकायत की.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राज बाबू को हिरासत में लिया. मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply