CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

क्लास के बीच 18 छात्राएं हुईं बेहोश, बाराबंकी के स्कूल में मची चीख-पुकार..

Featured Image

बाराबंकीः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भीषण गर्मी के चलते स्कूल में डेढ़ दर्जन बच्चे बेहोश हो गए. राजकीय बालिका इंटर कालेज सतरिख में भीषण गर्मी के चलते करीब डेढ़ दर्जन छात्राओ की अचानक तबीयत बिगड़ गई. घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. प्रार्थना करने के दौरान छात्राएं बेहोश हो गईं. छात्राओं को आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी सतरिख में भर्ती कराया गया. सभी छात्राओं का सीएचसी में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित एसडीएम गुंजिता अग्रवाल मौके पर पहुंची हुई हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply