CrimeIndiaTrending

कमरे में बुलाकर रची मौत की साजिश! युवक की हत्या के बाद किराएदार हुआ फरार, पुलिस अलर्ट..

गुरुग्राम मेंसेक्टर-14 थाना क्षेत्र के राजीव नगर गली नंबर पांच में एक युवक को कमरे में बुलाकर उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे से बरामद किया गया। हालांकि, अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई और उसकी उम्र 35 से 40 के बीच बताई है।

पुलिस की जांच के अनुसार, युवक का शव गुरुवार सुबह कमरे से बरामद किया गया। बताया गया कि इस कमरे में एक युवक किराए पर रहता था। उसने इसे कमरे पर बुधवार रात को बुलाया था।

घटना के बाद से ही किराएदार फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर शुरू कर दी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply