BiharIndiaTrending

Bihar STET 2026: 17 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 31 अगस्त है आखिरी तारीख

पटना
 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी है। एसटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित है।

आवेदन परीक्षा समिति के वेबसाइट https://stetregistration.cbrt.co.in पर स्वीकार किए जाएंगे। समिति ने कहा है कि परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रहेगी। परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों को लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट मिलेगा, जो उन्हें आगामी बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने का सीधा मौका देगा।

परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में होगा
एक पेपर के लिए आवेदन शुल्क जनरल, आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों के लिए 960 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीएच के लिए 760 रुपये का भुगतान करना होगा।

जबकि दोनों पेपर के लिए आवेदन शुल्क जनरल/बीसी/इडब्ल्यूएस के लिए 1440 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीएच के लिए आवेदन शुल्क 1140 रुपये है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में होगा।

महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों काे किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है और साथ ही संबंधित विषय में बीएड की डिग्री भी आवश्यक है। कोटिवार उम्मीदवारों की आयु सीमा निर्धारित की गई है।

अनारक्षित पुरुष 37 वर्ष, अनारक्षित महिला 40 वर्ष, पिछड़ा वर्ग पुरुषमहिला 40 वर्ष, अनसूचित जाति पुरुषमहिला 42 वर्ष और अनुसूचित जनजाति पुरुषमहिला का उम्र सीमा 42 वर्ष है।

150 प्रश्न पूछे जाएंगे, पेपर1 के 16 व पेपर2 के लिए 29 विषयों की होगी परीक्षा:
बिहार एसटीईटी 2026 परीक्षा का पैटर्न इस तरह तय किया गया है कि इसमें कुल 150 प्रश्न होंगे। इनमें से 100 प्रश्न विषयआधारित होंगे, जबकि शेष 50 प्रश्न शिक्षक कला और अन्य दक्षताओं से संबंधित होंगे। परीक्षा की कुल अवधि ढाई घंटे की होगी।

यह परीक्षा दो हिस्सों में आयोजित की जायेगी पेपर1 माध्यमिक कक्षाओं के लिए और पेपर2 उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए पेपर1 के लिए 16 व पेपर2 के लिए 29 विषयों की परीक्षा होगी।

पेपर1 और पेपर2 में ये विषय हैं शामिल:
    पेपर1 में हिंदी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, बंगला, मैथिली,अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, शारिरिक शिक्षा, संगित, ललित कला, नृत्य विषय शामिल हैं।
    पेपर2 में उच्च माध्यमिक में हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, मगही, अरबी, फारसी, बंग्ला, मैथिली, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलाजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, कृषि और संगीत विषय शामिल हैं।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply