BollywoodIndiaTrending

गोविंदा के साथ कोमल रानी को देखकर सुनीता का चढ़ा पारा, कपड़ों पर भी कर दी ऐसी टिप्पणी..

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपने कमबैक के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. वह लंबे समय से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के दावों से भी गपशप की दुनिया में बने हुए हैं. हाल में ही मुंबई एयरपोर्ट पर एक्टर को कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया गया. जिन्हें देखते ही लोगों ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड कहना शुरू कर दिया. इसके बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता का बयान भी सामने आया था. उन्होंने कहा कि वह अपना दिमाग खराब हो चुका है. चलिए बताते हैं आखिर गोविंदा की पत्नी ने पति और उनसे 6 साल छोटी कोमल पर क्या कहा है.

पैपाराजी ने जब सुनीता आहूजा को स्पॉट किया तो उन्होंने गोविंदा-कोमल के वायरल वीडियो पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि जब तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है तो ड्रैसिंग सेंस तो रखो. इतना ही नहीं, सुनीता ने पति को भी सरेराह घेरा.

 

 

गोविंदा के अफेयर के दावों पर बोलीं सुनीता
सुनीता आहूजा ने कहा, ‘पिक्चर बनना भी तो चाहिए. तब प्रमोशन होगा. बिना प्रमोशन के ही घूम रहे. क्या ही बोलूं. बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा. कोई तो स्टैंडर्ड होना चाहिए. जब तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है तो कपड़े तो ढंग पहनो. हमको देखो कितने स्टाइल में चलते हैं. बहुत ही खराब बात है. उन्होंने अपना दिमाग खो दिया है.’ एक दूसरा वीडियो भी सामने आया. जहां सुनीता कहती हैं कि गोविंदा मुझे कहते हैं कि मैं उनका नाम खराब कर रही. लेकिन वह खुद के कांड नहीं देखते.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply