TrendingUttar Pradesh

Sitapur News : घर लौट रही विवाहिता पर बरसी गोलियां, बिसवां सर्किल क्षेत्र के भगौतीपुर गांव की है घटना

सीतापुर, अमृत विचार : अपने पति से घर लौट रही महिला गोलियां बरसा दी गईं, ऐसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। पति पूरी तरह सुरक्षित रहा। बिगड़ती हालत के बीच विवाहिता को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बिसवां सर्किल क्षेत्र के भगवतीपुर मजरा कौवाखेड़ा गांव में हुई घटना को लेकर कई घण्टों बाद भी तहरीर न मिलने से रपट दर्ज नहीं हो सकी है।

बिसवां कोतवाली क्षेत्र के भगवतीपुर मजरा कौवाखेड़ा निवासी पप्पू के मुताबिक, वो अपनी पत्नी स्वीटी को बाइक से लेकर घर लौट रहा था। गांव के नजदीक पहुंचने पर अचानक गोलियां चलने लगीं। ऐसे में एक गोली स्वीटी के पेट में लग गई, चीखपुकार के बीच गांव के लोग दौड़ पड़े, गंभीर हालत में स्वीटी को परिवार के लोग सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां बिगड़ी हालत  में उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ बिसवां हर्षित चौहान का कहना है कि अचानक चली गोलियों से स्वीटी के पति को जरा भी खरोच न आना मामले को संदिग्ध बना रहा है। फिर भी कई लोगों से मामले में पूछताछ की जा रही है। 

कई घंटों की तलाश के बाद भी पुलिस खाली हाथ

घटना की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष के बयानों के आधार पर आसपास कांबिंग कराई गई, लेकिन किसी को पकड़ा नहीं जा सका। जेल से छूटा था महिला का पति स्वीटी का पति पप्पू हाल दिनों में जेल से छूटकर आया था। इन पर इलाके की एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज हुआ था। मामले में न्यायालय से जमानत के बाद पप्पू जेल से छूटकर आया था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply