Himachal PradeshIndiaTrending

खोले जाएंगे 100 नए CBSE स्कूल, डॉक्टरों की रिटायरमेंट टाली, नियुक्ति होगी तेज… हिमाचल को मिली खास सौगात..

खोले जाएंगे 100 नए CBSE स्कूल, डॉक्टरों की रिटायरमेंट टाली, नियुक्ति होगी तेज... हिमाचल को मिली खास सौगात

हिमाचल में जल्द ही सीबीएसई के 100 नए स्कूल खोले जाएंगे. इससे हिमाचल के बच्चों को सीबीएसई पैटर्न के हिसाब से पढ़ाई करने का मौका मिल सकेगा. सरकार अपने इस फैसले की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रही है. इस बात का ऐलान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए किया.

डॉक्टर नहीं होंगे रिटायर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी है. इसके चलते फैसला लिया गया है कि 31 मार्च 2027 तक किसी भी डॉक्टर को रिटायर नहीं किया जाएगा. साथ ही सरकार डॉक्टरों की खाली पोस्टों को भरने के लिए तेजी से काम कर रही है. अगले 7 महीने में इस तरफ तेजी से काम किया जाएगा. सरकार एक ऐसा फार्मूला तैयार कर रही है जिसके तहत किसी के भी प्रमोशन पर इसकी वजह से असर न पड़े.

पुलिस अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस महकमें के एक डीएसपी द्वारा प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के खिलाफ नेशनल एससी कमिशन में जो शिकायत की गई थी. उसके मामले पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर जो भी कानूनी कार्रवाई अनुशासन के तहत की जानी है वह अधिकारियों द्वारा ही की जाएगी.

हिमाचल है वीरों की भूमि

सीएम ने कहा कि हिमाचल वीरों की भूमि है और इस प्रदेश के वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है. उनका बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा है. सरकार दिन-रात कर्मचारी पेंशनरों के हितों के लिए काम कर रही है. आज उन्हें सभी तरह के द्वितीय लाभ देने का काम किया जा रहा है.

15 अगस्त को नहीं रहेंगे स्कूल बंद

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हर साल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त की बजाय 17 अगस्त को छुट्टी हुआ करेगी. यह छुट्टी सिर्फ छात्रों के लिए होगी. टीचरों और दूसरे स्टाफ को स्कूल आना होगा उनकी छुट्टी नहीं होगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply