CrimeIndiaMadhya PradeshTrending

स्कूल की छत पर तिरंगा लगाते वक्त जिंदा जला छात्र, करंट से हुई दर्दनाक मौत; 15 अगस्त की खुशीयां मातम में बदली..

Featured Image

दतियाः मध्यप्रदेश के दतिया जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान स्कूल की छत पर तिरंगा लगा रहे एक छात्र की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटे फुब्बारे के पास स्थित लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल की है। मृतक…

दतियाः मध्यप्रदेश के दतिया जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान स्कूल की छत पर तिरंगा लगा रहे एक छात्र की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटे फुब्बारे के पास स्थित लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल की है। मृतक की पहचान जौनिया गांव निवासी राज कुशवाह के रूप में हुई है, जो कक्षा 11वीं का छात्र था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद छात्र अपने घर चला गया था। बताया जा रहा है कि बाद में स्कूल प्रबंधन ने उसे स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए दोबारा बुलाया और स्कूल की छत पर तिरंगा लगाने का कार्य सौंपा। राज लोहे के पाइप के सहारे तिरंगा लगाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में पाइप आ गया, जिससे करंट छात्र के शरीर में उतर गया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी हालत मौके पर ही बिगड़ गई।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद करीब एक से डेढ़ घंटे तक उन्हें सूचना नहीं दी गई। बाद में स्कूल प्रबंधन छात्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। स्कूल का संचालन नंदकिशोर कुशवाह द्वारा किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply