16 August Weather Update: देश भर में मानसून एक बार फिर से बेहद आक्रामक और रौद्र रूप धारण कर चुका है. मानसून की यह सक्रियता कहीं राहत की फुहारें ला रही है तो कहीं जनजीवन को पूरी तरह से अस्तव्यस्त कर रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 16 अगस्त को लेकर देश के 22 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरपश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के निचले वायुमंडल में एक मजबूत साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके साथ ही दक्षिणपश्चिम राजस्थान के ऊपर भी एक ऐसी ही चक्रवातीय प्रणाली सक्रिय है. इन दोहरी मौसम प्रणालियों के कारण मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी और तटीय राज्यों तक मानसूनी हवाएं अत्यधिक मजबूत हो गई हैं.
दिल्लीNCR में 50 KM/H की हवाएं और जलभराव का खतरा
मौसम विभाग ने 16 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की है. दिल्ली और आसपास के शहरों में दिन भर घने बादलों का डेरा रहेगा. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और हवा के झोंके चलने का अनुमान है. मूसलाधार बारिश और ठंडी मानसूनी हवाओं से लोगों को उमस से राहत तो मिलेगी, लेकिन तापमान में उतारचढ़ाव दर्ज किया जाएगा. राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
दिल्लीNCR के निचले इलाकों, अंडरपासों और व्यस्त चौराहों पर भारी जलभराव और दृश्यता कम होने से यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन ने राजधानी के नागरिकों को बिजली के खंभों, होर्डिंग्स, पुराने कमजोर मकानों और बड़े पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सख्त हिदायत दी है.
उत्तर और मध्य भारत: 70 KM/H तक की तूफानी हवाएं और भारी बारिश
उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, बदायूं, शाहजहांपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, औरैया, जालौन, हमीरपुर, फिरोजाबाद, अयोध्या, बस्ती, बुलंदशहर, गाजीपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और देवरिया में बारिश के साथ 60 से 70 KM/H की तूफानी हवाओं का अलर्ट है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
पंजाब में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं, हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी आंधीतूफान के साथ भारी बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है.
राजस्थान के अलवर, करौली, बारां, झालावाड़, चूरू, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अजमेर और भीलवाड़ा में 40 KM/H की हवाओं के साथ भारी बारिश होगी. जयपुर में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, दमोह, राजगढ़, श्योपुर, नीमच, विदिशा, बालाघाट, खंडवा, सिवनी, नर्मदापुरम, खरगोन और शिवपुरी में 55 KM/H की रफ्तार से चलने वाली हवाएं जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं.
उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मूकश्मीर में भूस्खलन की आशंका
उत्तराखंड के नैनीताल, ऋषिकेश, बागेश्वर, हरिद्वार, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग में 50 KM/H की हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. देहरादून का तापमान 28 डिग्री/24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. भूस्खलन और नदीनालों का जलस्तर अचानक बढ़ने की पूरी संभावना है.
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, सिरमौर, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और सोलन में 50 से 55 KM/H की तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होगी. मनाली में पारा 17 डिग्री सेल्सियस/11 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.
जम्मूकश्मीर के किश्तवाड़, मीरपुर, जम्मू, पुंछ, कुपवाड़ा, रियासी, रामबन, उधमपुर, बांदीपोरा, गांदरबल और शोपियां में 70 KM/H की तेज हवाएं चलेंगी. श्रीनगर का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस/20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
पूर्वी भारत: 1617 अगस्त को आंधी का अलर्ट
बिहार की राजधानी पटना समेत गया, पश्चिम चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया और बेगूसराय में 60 से 65 KM/H की हवाएं चलेंगी. पटना का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस/28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
झारखंड के बोकारो, जमशेदपुर, दुमका, हजारीबाग, धनबाद, पलामू, रामगढ़, खूंटी, रांची, सिमडेगा और देवघर में 16 और 17 अगस्त को 60 KM/H की हवाओं के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समे हावड़ा, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, मालदा, अलीपुरद्वार, दुर्गापुर, दार्जिलिंग, पूर्व बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और कूचबिहार में 50 से 60 KM/H की हवाएं चलेंगी.
पूर्वोत्तर भारत में 16 से 21 अगस्त तक सताएगा मानसून
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 से 21 अगस्त तक मानसूनी गतिविधियां बहुत ज्यादा सक्रिय रहेंगी. 17 से 21 अगस्त के दौरान असम और मेघालय में अत्यधिक भारी वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.
दक्षिण भारत: तटीय इलाकों में 60 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
दक्षिण भारत में भी 16 से 21 अगस्त के बीच बारिश का चक्र जारी रहेगा. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना में 16 और 17 अगस्त को 40 से 60 KM/H की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी. वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 18 से 20 अगस्त के बीच तटीय इलाकों में भारी बारिश और गरजचमक का अलर्ट है.



