CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

रामपुर में प्राइवेट पार्ट समेत 6 जगह करंट लगाकर पत्नी की हत्या, मायके की जमीन बेचने से मना करने पर मार डाला..​​​​

 मायके में हिस्से की जमीन बेचने का विरोध करने पर इसरार उर्फ गुड्डू हैवान बन गया। पत्नी नसरीन को एक, दो नहीं बल्कि शरीर में छह जगह करंट लगाया। इनमें प्राइवेट पार्ट भी शामिल था। करंट के झटकों से तड़पते-तड़पते नसरीन ने दम तोड़ दिया। बिलासपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि हुई है। आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

देर रात की है। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि नसरीन की शादी वर्ष 2013 में इसरार उर्फ गुड्डू से हुई थी। नसरीन के पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी और उनकी संपत्ति सात बेटियों के नाम दर्ज था। नसरीन के ससुराल पक्ष के लोग उसकी जमीन बेचकर रुपये लेने का दबाव बना रहे थे।

नसरीन के पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा है। उसने जमीन बेचने से यह कहते हुए इनकार किया कि जमीन बच्चों के भविष्य के काम आएगी।

जमीन बेचने का दबाव बनाने का विरोध करने पर हत्या का आरोप

आरोप है कि 14 अगस्त की रात करीब दो बजे भी इसी बात पर इसरार और नसरीन के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद इसरार ने परिवार वालों की मदद से करंट के कई झटके दिए। चाचा ने गुड्डू के अलावा नसरीन के ससुर हनीफ, ननद बब्बो और रफत, ननदोई इस्तेकार और नूर आलम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना के बाद से फरार इसरार उर्फ गुड्डू को रविवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अन्य की तलाश की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply