CrimeIndiaTrending

पिथौरागढ़ में हैवान बना पति, पत्नी का रस्सी से दबाया गला; मृत समझकर खेतों में घसीटा..

पिथौरागढ़ में हैवान बना पति, पत्नी का रस्सी से दबाया गला; मृत समझकर खेतों में घसीटा - pithoragarh husband strangles wife drags her to field

नाचनी थाना क्षेत्र के मगर गांव में एक महिला पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके साथ पति ने मारपीट कर रस्सी से गला दबाया गया और बाद में उसे खेत की ओर घसीटकर ले जाया गया। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे उसकी जान बच गई।

मगर गांव निवासी चंपा देवी का कहना है कि वह 14 अगस्त की सुबह करीब 5.30 बजे वह अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसका पति खिड़की के रास्ते कमरे में पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद रस्सी से गला दबाया गया।

महिला का कहना है कि गला दबाने के बाद उसे मृत समझ लिया गया और घर से बाहर खेत की ओर घसीटकर ले जाया गया। इसी दौरान बच्चों की नजर उस पर पड़ गई और वे जोर-जोर से रोने लगे। बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को एकत्र होता देख संबंधित व्यक्ति वहां से भाग निकला।

महिला का कहना है कि गांव वाले समय पर नहीं पहुंचते तो उसकी जान जा सकती थी। पीड़िता ने नाचनी थाने में तहरीर देकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह ने बताया कि महिला के पति के खिलाफ 109 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर दिया है। गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply