TrendingUttar Pradesh

Pratapgarh News : संविदाकर्मी हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सपा नेताओं पर प्रशासन की सख्ती, पीड़ित परिवार से कराई मुलाकात

प्रतापगढ़, अमृत विचार : जिले में लीलापुर के हरिहरपुर सिंधौर में संविदाकर्मी सौरभ विश्वकर्मा मोनू की हत्या को लेकर सियासत गरमा गई है। सपा ने शासनप्रशासन को घेरने की रणनीति बनाई। इस मामले में सोमवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल गांव में जाकर पीड़ित परिवार से मिलने वाला था। इसके पहले प्रशासन ने सांसद को हाउस अरेस्ट कर दिया। सपा के प्रतिनिधिमंडल को रास्ते में ही रोक दिया।

विश्वनाथगंज विधानसभा के लीलापुर के हरिहरपुर सिंधौर में संविदाकर्मी सौरभ विश्वकर्मा मोनू की 13 अगस्त को पीटकर हत्या कर दी गई थी। जिले में इसे लेकर सियासत गरमा गई। समाजवादी का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए आ रहा था। प्रयागराज के मऊआइमा रामनगर टोल के पास पुलिस प्रशासन ने प्रतिनिधि मंडल को रोक दिया। काफी देर तक कहासुनी के बाद पीड़ित परिवार को बुलाकर प्रतिनिधि मंडल से मिलवाया गया। 

घटना के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर प्रतिनिधि मंडल ने पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को 2 लाख 5 हजार रुपए की आर्थिक मदद की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। वहीं प्रतापगढ़ से सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल लखनऊ में हाउस अरेस्ट होने के कारण प्रतिनिधि।मंडल के साथ नहीं आ सके।

इस दौरान कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज,पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा,पट्टी विधायक राम सिंह पटेल,पूर्व प्रत्याशी विश्वनाथगंज विधानसभा सौरभ सिंह,जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना,पूर्व विधायक राजकुमार पाल,पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल, सांसद प्रतिनिधि बीएल वर्मा,मीडिया प्रभारी वकार अहमद समेत लोग मौजूद रहे।

सपा लोहिया वाहिनी प्रवक्ता पर केस दर्ज

संविदाकर्मी सौरभ विश्वकर्मा के इस चर्चित हत्याकांड में चार आरोपी अब तक पकड़े जा चुके हैं। बाकी की तलाश हो रही है। इधर संविदाकर्मी के शव के पोस्टमार्टम के दौरान वहां पर मारपीट करने, धमकी देने व एससीएसटी का केस प्रयागराज से आए सपा लोहिया वाहिनी के प्रवक्ता संदीप विश्वकर्मा पर दर्ज हुआ है। आरोप है कि संदीप ने संवेदना जताने आए युवक से मारपीट की है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply