UPSSSC JE Protest: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 4,612 जूनियर इंजीनियर भर्ती को लेकर स्टूडेंट का विरोध प्रदर्शन सामने आया। बड़ी संख्या में स्टूडेंट लखनऊ की राजभवन कॉलोनी स्थित डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

स्टूडेंट ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लंबे समय से लंबित दस्तावेज सत्यापन का परिणाम जल्द जारी करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अलगअलग मुद्दों को लेकर अपनी नाराजगी जताई।
‘डिपार्टमेंट स्किप’ विकल्प की मांग
प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट की प्रमुख मांगों में ‘डिपार्टमेंट स्किप’ का विकल्प उपलब्ध कराना भी शामिल रहा। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस विकल्प के जरिए उन्हें विभाग आवंटन से जुड़ी प्रक्रिया में उचित अवसर मिल सकेगा। इसी मांग को लेकर बड़ी संख्या में स्टूडेंट डिप्टी सीएम के आवास के बाहर जुटे। प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश के अलगअलग जिलों से आए अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
डिप्टी CM से हुई मुलाकात
प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद स्टूडेंट के प्रतिनिधिमंडल की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात हुई। प्रतिनिधियों ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अपनी मांगें उनके सामने रखीं और जल्द समाधान की मांग की। बताया गया कि डिप्टी सीएम ने अभ्यर्थियों की बात सुनी और उनकी मांगों पर विचार कर उचित निष्कर्ष निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि दस्तावेज सत्यापन के परिणाम और ‘डिपार्टमेंट स्किप’ जैसे मुद्दों पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:
भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्टूडेंट्स में इंतजार
UPSSSC JE भर्ती से जुड़े अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के अगले चरण को लेकर लंबे समय से अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने सरकार और संबंधित विभाग से प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाने तथा पूरी चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी के कारण उनके भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में वे चाहते हैं कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द लंबित प्रक्रियाओं को पूरा करे और अभ्यर्थियों को स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराए।
ये भी पढ़ें:



