CrimeIndiaTrending

साली का जीजा से चल रहा था इश्क! पति बना रोड़ा तो आशिक से करवा दिया चाकू से जानलेवा हमला..

 मध्य प्रदेश से एक ऐसा हत्याकांड सामने आ रहा है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, पुलिस ने हाल ही में एक ऐसा मर्डर केस सुलझाया है जिसने पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक व्यक्ति को अपने जीजा की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. दरअसल, मृतक की पत्नी और आरोपी वीरेंद्र के बीच प्रेम संबंध थे, जो इस हत्या की वजह बने.

पति छोड़ गई जीजा के पास 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस का कहना है, मृतक की पत्नी और उसके जीजा वीरेंद्र के बीच अवैध संबंध चल रहा था. हत्याकांड के लगभग सात महीने पहले, महिला वीरेंद्र के साथ फरार हो गई थी, लेकिन बाद में अपने बच्चों का सोचा और वापस पति के पास लौट आई. पुलिस का कहना है कि वीरेंद्र इससे नाराज़ था और उसने अपने जीजा की हत्या की साज़िश रची. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सोने की चेन और मंगलसूत्र लौटाने के बहाने मृतक को NTPC प्लांट के पास बुलाया. फिर वो पीड़ित को मोटरसाइकिल पर ले गया. पुलिस का दावा है कि इसके बाद वीरेंद्र ने एक नाबालिग के साथ मिलकर उस युवक पर चाकू से हमला किया.

पेट में धंसा हुआ चाकू छोड़कर हुआ फरार 

जिसके बाद इस हमले में हमले में शख्स पूरी तरह जख्मी हो गया. आरोपी पीड़ित के पेट में चाकू धंसा हुआ छोड़कर मौके से भाग गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों में आक्रोश फैल गया; उन्होंने आरोपी की गिरफ़्तारी और कड़ी सज़ा की मांग की. पुलिस ने वीरेंद्र और नाबालिग को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply