
बिहार के दरभंगा जिले में मंगलवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी ई। वारदात कमतौल थाना क्षेत्र की है। रतनपुर से कलवारा जाने वाली सड़क पर डीह बाध स्थित सड़क किनारे शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान रतनपुर निवासी आदित्य माधव भारद्वाज उर्फ सत्यम के रूप में हुई है। बताया गया कि कुछ युवक उसे घर से बुलाकर ले गए थे। फिर सीने और गले में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
युवक का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही सदर-2 एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन, कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच शुरू की।
एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतक के पिता संजू कुमार ठाकुर ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे गांव से बाहर का एक युवक और गांव के तीन-चार युवक उनके पुत्र को घर से बुलाकर बाहर ले गए थे। रात करीब 9:45 बजे स्थानीय चौकीदार के माध्यम से उन्हें पुत्र की हत्या की सूचना मिली।
पिता का आरोप
पिता ने आरोप लगाया है कि घर से बुलाकर ले जाने वाले युवकों ने ही उनके पुत्र की हत्या करवाई है। परिजनों के अनुसार, सत्यम के सीने और कनपट्टी में गोली लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेज दिया है।
पुलिस क्या बोली
सदर-2 एसडीपीओ ने बताया कि हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। मृतक के परिजन के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ के लिए कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
लेखक के बारे में
जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।
जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं। और पढ़ें



