IndiaUttar Pradesh

5 बच्चों की मां प्रेमी संग भागी, पति बोला- लौट आओ वरना जहर खा लूंगा’… तो बोली- खा लो; फिर हुआ ये अंजाम

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सुरियावां थाना क्षेत्र के कसौड़ा गांव में 5 बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. पत्नी के जाने और उसके रूखे व्यवहार से आहत होकर 45 वर्षीय पति ने शराब में जहर मिलाकर पी लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मरने से पहले पति ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी को वापस बुलाने के लिए हर संभव कोशिश कर चुका था और उसने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई थी.

जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित कसौड़ा गांव निवासी लल्लू गौतम मजदूरी करके अपने परिवार का पालनपोषण करता था. उसके परिवार में वृद्ध पिता अमृतलाल गौतम, मां, छोटा भाई अमरजीत, पत्नी सोनी और 5 मासूम बच्चे हैं. लल्लू की शादी 20 साल पहले सोनी से हुई थी. दोनों के 5 बच्चे हैं, तीन बेटियां और दो बेटे. बच्चों की उम्र 7 से 16 वर्ष के बीच है. करीब 2 महीने पहले सोनी अपने गांव/क्षेत्र के ही बिपिन राव नामक व्यक्ति के साथ अचानक घर छोड़कर चली गई थी.

‘अगर नहीं लौटी तो जहर खा लूंगा…’ ‘खा लो’

लल्लू की 16 साल की बेटी और 12 साल के बेटे ने घटना की आपबीती सुनाते हुए बताया कि मां के जाने के बाद पिता लगातार उससे फोन पर बात करके घर वापस लौटने की गुहार लगा रहे थे. सोनी ने पहले सोमवार को वापस लौटने की बात कही थी, लेकिन वो नहीं आई. बुधवार को लल्लू ने फिर से फोन कर सोनी से कहा, “अगर तुम वापस नहीं लौटी तो मैं जहर खा लूंगा.” इस पर सोनी ने संवेदनहीनता दिखाते हुए जवाब दिया, “खा लो.” पत्नी के इस जवाब से बेहद दुखी और गुस्से में आकर लल्लू ने शराब में जहर घोला और बच्चों के सामने ही उसे पी लिया.

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, बच्चों का रोरोकर बुरा हाल

तबीयत बिगड़ने पर परिजन लल्लू को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां ले गए. हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भदोही रेफर कर दिया, जहां दोपहर करीब 1 बजे इलाज के दौरान लल्लू ने दम तोड़ दिया. पिता की मौत के बाद 5 मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है और उनका रोरोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply