IndiaTrendingUttar Pradesh

पति ने बैंक मैनेजर पत्नी और बहन की गोली मारकर की हत्या, फिर लाश के सामने खुद भी की आत्महत्या

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक बेहद सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक बैंक कर्मचारी ने पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन को भी गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

बैंक के बाहर पत्नी को फोन कर बुलाया

बताया जा रहा है कि आरोपी ने गुरुवार दोपहर आईसीआईसीआई बैंक के बाहर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को फोन कर ऑफिस से बाहर बुलाया था। दिव्या बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं और आलमबाग इलाके में रहती थीं।

बैंक के बाहर दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसी दौरान आरोपी ने दिव्या को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर बैंक कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल दिव्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्या के बाद घर पहुंचा आरोपी

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी अपने किराए के घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसकी बहन भी उसके साथ रहती थी। घर पहुंचने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर अपनी बहन को भी गोली मार दी।

इलाके में रहने वाले लोगों के मुताबिक, आरोपी घर पहुंचने के दौरान काफी घबराया हुआ और पसीने से भीगा हुआ था। अंदर जाने के बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

इसके बाद जानकारी सामने आई कि आरोपी ने अपनी बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत की पुष्टि हुई।

तलाक को लेकर चल रहा था विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिव्या मिश्रा ने करीब एक साल पहले पति से तलाक लेने के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। पुलिस अब इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। हालांकि, वारदात के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, इसका पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

दुकान मालिक ने बताया काफी घबराया हुआ था आरोपी

आरोपी के घर के पास फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले लवकुश ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे आरोपी वहां पहुंचा था। वह काफी पसीने से भीगा हुआ था और सीधे अपने कमरे में चला गया। अंदर जाने के बाद उसने दरवाजा बंद कर लिया।

कुछ देर बाद अंदर से आवाज सुनाई दी। बाद में पता चला कि कमरे में गोली चली है और आरोपी ने अपनी बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

व्हाट्सऐप स्टेटस की भी जांच

पुलिस के सामने यह जानकारी भी आई है कि आत्महत्या से पहले आरोपी ने कथित तौर पर व्हाट्सऐप स्टेटस लगाया था। इसमें उसने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए हत्या की बात लिखी थी और अपनी बहन को भी मारने का जिक्र किया था।

हालांकि, इस कथित व्हाट्सऐप स्टेटस की प्रामाणिकता और उसमें लिखी बातों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस खौफनाक वारदात की असली वजह क्या थी और घटना से पहले पतिपत्नी के बीच किस तरह का विवाद चल रहा था। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply