TrendingUttar Pradesh

Lucknow Accident : सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से कांवड़िये की मौत, साथी गंभीर

बख्शी का तालाब/लखनऊ, अमृत विचार : सीतापुरलखनऊ हाईवे पर अर्जुनपुर के पास गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो कांवड़ियों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

बाराबंकी के कुर्सी निवासी सत्यम अपने दोस्त पलटूपुर निवासी शोभित के साथ बुधवार शाम कानपुर के गंगा घाट से डाक कांवड़ लेकर सिधौली स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने गए थे। गुरुवार दोपहर जलाभिषेक के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। अर्जुनपुर के पास पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे। सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शोभित गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर चले गए। पुलिस ने सत्यम के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply