
हरदोई, अमृत विचार। स्वास्थ्य महकमें में तैनात एएनएम लाखों के ज़ेवरगहनें और 3 लाख कैश ले कर प्रेमी के साथ कहीं चली गई, उसके पति का दावा कि जाने से पहले ही उसने अपने खाते से प्रेमी के खाते में दो लाख पांच हज़ार रुपये ट्रांसफर किए थे। पत्नी को ढूंढतेढूंढते थक चुके उसके पति ने बुधवार की देर शाम एएनएम पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पत्नी के लिए इधरभटकते फिर रहे पति ने पुलिस को बताया कि उसकी 36 वर्षीय पत्नी स्वास्थ्य महकमें में है और सीएचसी के उपकेंद्र पर तैनात है। उसने आगे बताया कि 7 अगस्त 2026 की सुबह लगभग 10 बजे वह ड्यूटी के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। उसे पूरी रात इधरउधर ढूंढा गया,लेकिन उसका तो कुछ पता नहीं चला, लेकिन बाद में कुछ खास लोगों से सुनने में आया कि बेहटा गोकुल थाने के निज़ाम पुर निवासी पवन कुमार पुत्र सूरज प्रसाद उसकी पत्नी को बहलाफुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया है।
पति का कहना है कि उसकी एएनएम पत्नी घर से लगभग 3 लाख रुपये कैश और लाखों का गहनाज़ेवर,जिसमें 2 जोड़ी झाले, 4 सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक नथ, मांग टीका, कानों के टॉप्स, 2 कंगन, ओम, सोने की चैन और चांदी की पायल शामिल हैं,साथ ले गई।
पति का दावा है कि जाने से पहले उसकी एएनएम पत्नी ने अपने बैंक खाते से दो लाख पांच हज़ार रुपये आरोपी प्रेमी पवन कुमार के खाते में ट्रांसफर कर दिए। काफी ढूंढने के बाद जब कोई सुराग़ नहीं लगा,तब थकहार कर उसने पुलिस को तहरीर दी। इस बारे में एसएचओ पिहानी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
सर्विलांस की मदद से हो रही जांच,खंगाले जा रहे खाते
पुलिस ने प्रेमी के साथ गई एएनएम के पति की तहरीर पर शादी के झांसे में भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज जांच शुरु कर दी है। उन दोनों का पता लगाने के लिए सर्विलांस की मदद लेते हुए उनकी लोकेशन सर्च की जा रही है,साथ ही बैंक से रुपये ट्रांसफर करने के आरोप पर एएनएम और उसके प्रेमी के बैंक खाते खंगालते हुए पुलिस ने जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी अलगअलग करने का दावा किया है।


