TrendingUttar Pradesh

Sitapur News: नैमिषारण्य आश्रम से तीन वेदपाठी छात्र लापता, तलाश में जुटी पुलिस

सीतापुर, अमृत विचार। नैमिषारण्य स्थित नारदानंद आश्रम से वेद शिक्षा ग्रहण कर रहे तीन छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना देकर हरदोई सहित आसपास के जिलों में भी जानकारी भेजी है।

हरदोई जनपद के ग्राम अल्लीपुर निवासी अनुकेश पुत्र सौरभ मिश्रा, अयोध्या नगरी आसरेवा निवासी हिमांशु पांडेय पुत्र अवधेश पांडेय और लखनऊ के दुबग्गा रिंग रोड निवासी आर्यन गुप्ता पुत्र धर्मेंद्र गुप्ता ने इसी वर्ष नैमिषारण्य स्थित नारदानंद आश्रम में दाखिला लिया था।

थाना प्रभारी निरीक्षक नवनीत मिश्रा के मुताबिक, आश्रम प्रबंधन ने बताया कि तीनों छात्र एक साथ आश्रम से निकले थे, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटे। इसके बाद आश्रम प्रबंधन ने उनके परिजनों को सूचना दी।

परिजनों की ओर से भी स्थानीय स्तर पर बच्चों की जानकारी जुटाई जा रही है। चूंकि आश्रम का इलाका हरदोई सीमा के नजदीक है, इसलिए आसपास के जिलों की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। तीनों बच्चों की तलाश के लिए एक टीम लखनऊ भी भेजी गई है।

गुरुकुल के 150 बच्चों में से तीन नदारद

आश्रम के आवासीय विद्यालय के आचार्य मोहित के अनुसार, मंगल आरती के समय वेदपाठियों की गिनती की गई तो तीन बच्चे अनुपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि गुरुकुल में करीब 150 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

ये भी पढ़े : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply