IndiaTrending

साल 2026 के लिए नास्त्रेदमस ने की 4 भविष्यवाणियां, जो हैं डराने वाली..?

Featured Image

पेरिस. भविष्य में क्या होने वाला है, इसके बारे में कोई नहीं जानता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो पहले ही भविष्य में होने वाली घटनाओं का अंदेशा जाहिर कर देते हैं. ऐसे ही एक भविष्यक्ता फ्रांस के रहने वाले मिशेल डी नास्त्रेदमस हैं, जिन्होंने सैकड़ों साल पहले ही भविष्य में होने वाली घटनाओं को लेकर एक पूरी किताब ‘द प्रोफेसीज’ लिख दी, जिसमें उन्होंने हजारों ऐसी भविष्यवाणियां की हैं. ऐसा दावा किया जाता रहा है कि नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणियां समय-समय पर सच होती रही हैं, जिसमें चाहे वह वर्ल्ड वॉर हो, हिटलर का उदय हो या फिर जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर हुआ परमाणु हमला शामिल है. अब साल 2026 के लिए भी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां सामने आई हैं, जिसने लोगों को सोच में डाल दिया है. इनमें दुनिया की एक बड़ी हस्ती की आसमानी बिजली से मौत, सात महीने तक चलने वाला महायुद्ध और स्विट्जरलैंड की धरती का खून से लाल होना शामिल है.

बता दें कि नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों को जटिल और मुश्किल चौपाइयों के अंदाज में लिखा था, ताकि उनके समय में कोई उन्हें आसानी से समझ न सके. उनकी साल 1555 में प्रकाशित हुई मुख्य किताब में कुल 942 ऐसी चौपाइयां दर्ज हैं. उनकी सबसे ज्यादा चौंकाने वाली भविष्यवाणी साल 2026 में एक महान हस्ती की मौत को लेकर है. उनके ‘सेंचुरी 1’ के 26वें श्लोक में लिखा है कि एक प्रख्यात व्यक्ति दिन के उजाले में आसमानी बिजली की चपेट में आकर हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा. ऐसे में जानकारों का मानना है कि हो सकता है वो किसी देश के राष्ट्रपति, राजा-महाराजा या फिर दुनिया के किसी बेहद पॉपुलर ग्लोबल सेलिब्रिटी हो, जिसकी दिनदहाड़े आसमान से गिरी बिजली की वजह से मौत हो जाएगी.

इसके अलावा, नास्त्रेदमस ने साल 2026 के लिए एक महायुद्ध की भी चेतावनी दी है. उन्होंने लिखा है कि सात महीनों तक भयंकर युद्ध चलेगा, दुष्ट ताकतों के कारण लोग मारे जाएंगे. इस भविष्यवाणी को लोग आज के समय में रूस-यूक्रेन या मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव से जोड़कर देख रहे हैं. लोगों को डर है कि कहीं यह तीसरा विश्व युद्ध न बन जाए. नास्त्रेदमस की एक और भविष्यवाणी में लिखा है कि रात के अंधेरे में घात लगाकर मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड हमला करेगा. यह अजीबोगरीब दावा संख्या 26 से मेल खाता है, इसलिए इसे इसी साल से जोड़ा जा रहा है. हालांकि, मधुमक्खियों के हमले से कोई भारी नुकसान कैसे हो सकता है, यह अभी भी एक बड़ा रहस्य बना हुआ है. कुछ लोगों का मानना है कि मधुमक्खियों का झुंड असल में घातक ड्रोन्स या आधुनिक मिसाइलों के हमले का एक सीक्रेट कोड हो सकता है.

स्वीट्जरलैंड की धरती होगी खून से लाल?
इस कड़ी में 2026 की एक और भविष्यवाणी स्विट्जरलैंड को लेकर है. नास्त्रेदमस ने लिखा है कि एक खास शहर की गलती के कारण टिसिनो नदी पूरी तरह से इंसानी खून से लाल हो जाएगी. स्विट्जरलैंड के इस खूबसूरत इलाके में खून बहने का मतलब किसी बड़े नरसंहार, विनाशकारी प्राकृतिक आपदा या फिर किसी महामारी से लगाया जा रहा है. हालांकि, वैज्ञानिक और आलोचक हमेशा से नास्त्रेदमस की इन भविष्यवाणियों को मनगढ़ंत और बहुत ज्यादा अस्पष्ट बताते आए हैं. उनका कहना है कि ये भविष्यवाणियां पुरानी फ्रेंच भाषा में लिखी गई हैं, जिनका लोग अपनी सुविधा के अनुसार गलत अनुवाद और व्याख्या करते रहते हैं. लेकिन इन सब दावों के बीच, साल 2026 के लिए नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणियां लोगों के डराने के लिए काफी हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply