भारत के कई राज्यों में इस समय मानसून एक्टिव है. बारिश और नमी के कारण मौसम में बदलाव होता है, जिससे कई लोगों को सर्दीजुकाम, गले में खराश, पेट से जुड़ी परेशानी और दूसरी मौसमी समस्याएं हो सकती हैं. इस दौरान शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत रखना जरूरी हो जाता है. खासकर बाहर का खाना, साफसफाई की कमी और बदलता मौसम भी सेहत पर असर डाल सकता है.

ऐसे में रोज की डाइट पर ध्यान देना और शरीर को जरूरी पोषक तत्व देना अहम है. कुछ में पौधों से मिलने वाले ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण हो सकते हैं. ये शरीर की इम्यूनिटी क्षमता को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, इन्हें किसी बीमारी का इलाज नहीं माना जाना चाहिए. मानसून में सही खानपान और पर्याप्त पानी के साथ ऐसी ड्रिंक्स को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं मानसून में कौन सी हर्बल ड्रिंक्स इम्यून सिस्टम को सपोर्ट कर सकती हैं.
मानसून में इम्यूनिटी सपोर्ट करने के लिए पिएं ये हर्बल ड्रिंक्स
कैमोमाइल टी
कैमोमाइल टी में एंटीऑक्सीडेंट और ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जिनमें सूजन और कुछ बैक्टीरिया से लड़ने वाले गुण होते हैं. ये शरीर की इम्यूनिटी क्षमता को सपोर्ट कर सकते हैं. इसके अलावा कैमोमाइल टी तनाव कम करने और नींद बेहतर करने में भी मदद कर सकती है.
पुदीना टी
पुदीना टी में एंटीऑक्सीडेंट के साथ एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण वाले कंपाउंड पाए जाते हैं. ये शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा पुदीना टी पाचन से जुड़ी परेशानी, मतली, पेट दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद कर सकती है.
हिबिस्कस टी
हिबिस्कस में एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड पाए जाते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं. इससे शरीर की सामान्य सेहत को सपोर्ट मिल सकता है. इसके अलावा हिबिस्कस टी ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है.
अदरक की चाय
अदरक की चाय में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं. इससे इम्यून सिस्टम को सपोर्ट मिल सकता है. इसके अलावा अदरक मतली, अपच और पीरियड्स के दर्द को कम करने में भी मदद कर सकता है.
हल्दी वाला दूध
हल्दी में करक्यूमिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं. ये शरीर के इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं. दूध से प्रोटीन और कैल्शियम भी मिलता है. हालांकि, हल्दी वाले दूध को किसी बीमारी का इलाज नहीं माना जाना चाहिए.
मानसून में बीमारियों से बचने के लिए ये भी जरूरी
मानसून में सिर्फ हर्बल ड्रिंक्स पर निर्भर रहना सही नहीं है. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित डाइट लेना, पर्याप्त पानी पीना और पूरी नींद लेना जरूरी है. बारिश के मौसम में बाहर का खुला या साफसफाई का ध्यान न रखा गया खाना खाने से बचें. फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर खाएं और पीने के लिए साफ पानी का इस्तेमाल करें.
हाथों को साबुन से धोने की आदत रखें, खासकर खाना खाने से पहले और बाहर से आने के बाद. अगर किसी हर्बल ड्रिंक से एलर्जी या परेशानी होती है, तो उसे न लें.



