Raksha Bandhan Free Bus : रक्षाबंधन के त्योहार पर उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की घोषणा की है। यानी इन दो दिनों में महिलाएं उत्तराखंड रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी।

सरकार का यह फैसला खासतौर पर उन महिलाओं के लिए राहत लेकर आया है, जो रक्षाबंधन पर अपने मायके या भाई के घर जाने के लिए बसों से सफर करती हैं। सरकार का उद्देश्य है कि त्योहार के मौके पर बहनों को आनेजाने में किसी तरह की परेशानी न हो और आर्थिक बोझ भी कम हो।
दो दिन नहीं देना होगा बस का किराया
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा के मुताबिक, 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। इस दौरान महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। रक्षाबंधन के मौके पर सरकार की इस पहल को महिला हितैषी कदम के तौर पर देखा जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में महिलाओं को त्योहार के दौरान यात्रा करने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
भाजपा महिला मोर्चा ने फैसले का किया स्वागत
मुख्यमंत्री के इस फैसले का भाजपा महिला मोर्चा ने भी स्वागत किया है। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार महिलाओं और युवाओं के हित में फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाईबहन के रिश्ते का खास त्योहार है। ऐसे में कोई भाई अपनी बहन से दूर न रहे और बहनों को मायके आनेजाने में परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से दो दिन महिलाओं के लिए बस यात्रा निशुल्क की गई है।
ये भी पढ़ें :
भाईबहन के रिश्ते को मजबूत करने वाली पहल
भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री के इस फैसले की सराहना करते हुए इसे भाईबहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करने वाली पहल बताया है। सरकार की इस घोषणा के बाद रक्षाबंधन पर उत्तराखंड में महिलाओं के लिए रोडवेज यात्रा आसान और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें :



