TrendingUttar Pradesh

Sultanpur News : ग्राम विकास अधिकारी का रास्ता रोककर धमकी, गालीगलौज का आरोप, सचिवों ने कार्य बहिष्कार

बल्दीराय/सुलतानपुर, अमृत विचार। इसौली ग्राम पंचायत से ब्लॉक मुख्यालय लौट रहीं ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका साहू का रास्ता रोककर गालीगलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर बल्दीराय थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि बीते गुरुवार को ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका साहू सरकारी कार्य से इसौली ग्राम पंचायत गई थीं। वापस ब्लॉक मुख्यालय लौटते समय बल्दीराय नहर के पास एक अज्ञात युवक ने अपनी गाड़ी आगे लगाकर उनका रास्ता रोक दिया। आरोप है कि युवक ने उनके साथ गालीगलौज और अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना से घबराई ग्राम विकास अधिकारी ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद ब्लॉक कर्मचारियों में आक्रोश है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक सभी सचिव कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply