India

रेड मीट में क्या-क्या आता है? जानें क्या होती है इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू

रेड और वाइट मीट की बात होतो ज्यादातर लोगों को लगता है कि मछली वाइट मीट होती है और चिकन जैसे दिखने वाले रेड कलर के मीट को रेड मीट के कैटेगरी में रखा जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है. क्या आपको पता है कि रेड मीट क्या होता है. दरअसल रेड मीट और वाइट मीट दोनों एक दूसरे से बहुत अलग होते हैं और उनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू में भी फर्क होता है. इसी के साथ इसमें वाइट मीट के मुकाबले ज्यादा फैट भी पाया जाता है, इसलिए इसके सेवन के फायदे और नुकसान दोनों ही हैं.

इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किनकिन जानवरों का मीट रेड मीट की कैटेगरी में रखा जाता है और इसमें कितने पोषक तत्व पाए जाते हैं साथ ही वाइट मीट से ये कैसे अलग होता है. इसी के साथ ये भी जानिए कि रेड मीट में कितना फैट पाया जाता है.

क्या होता है रेड मीट?

अमूमन रेड मीट उसे कहते हैं, जो कच्चा होने पर रेड कलर का दिखाई देता है और बनने के बाद भी इसका रंग डार्क ही रहता है, जबकि वाइट मीट की कैटेगरी में ज्यादातर मछली, सी फूड को रखा जाता है और चिकन को भी वाइट मीट की कैटेगरी में ही रखते हैं, क्योंकि बनने के बाद ये भी हल्के रंग का हो जाता है.

रेड और वाइट मीट

दरअसल स्तनधारी जानवरों से मिलने वाले मीट को रेड मीट कहा जाता है और जो जानवर अंडे प्रोड्यूस करते हैं उनके मीट को वाइट की कैटेगरी में रखते हैं. वाइट मीट में चिकन के अलावा टर्की, बत्तख, खरगोश और ज्यादातर मछलियां आती हैं, लेकिन हर मछली को वाइट मीट की कैटेगरी में नहीं रखते हैं.

Getty Images

रेड मीट किनकिन चीजों से मिलता है?

मुख्य रूप से रेड मीट की कैटेगरी में मटन , बकरे का मीट, पोर्क समेत कई और बड़े स्तनधारी जानवरों को रखा जाता है.

क्या होती है न्यूट्रिशनल वैल्यू?

को लेकर न्यूट्रिशनल वैल्यू की जानकारी दी गई है, जिसमें कीमा किए हुए कच्चे मीट के बारे में बताया गया है. इसमें 80 प्रतिशत हिस्सा कम फैट वाला और 20 प्रतिशत हिस्सा ज्यादा फैट वाला है.

इसके मुताबिक, 100 ग्राम रेड मीट में 17.2 ग्राम प्रोटीन मिलता है. इसके अलावा इसमें 18 मिलीग्राम कैल्शियम, 1.94 मिलीग्राम आयरन, 17 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 158 मिलीग्राम फास्फोरस, 270 मिलीग्राम पोटेशियम, 66 मिलीग्राम सोडियम, 4.18 मिलीग्राम जिंक, 0.061 मिलीग्राम कॉपर, 15 माइक्रोग्राम सेलेनियम, पाया जाता है.

रेड मीट के विटामिन की बात करें तो इसमें बी कॉम्पलेक्स के कई विटामिन होते हैं और बी 12 की अच्छी मात्रा होती है. 100 ग्राम रेड मीट में 2.14 माइक्रोग्राम विटामिन बी 12 पाया जाता है, 4 माइक्रोग्राम विटामिन ए, और 3 IU विटामिन डी 2 प्लस डी 3 होता है. वहीं इसमें 1.8 माइक्रोग्राम विटामिन के भी पाया जाता है और ये फैटी एसिड्स को भी सोर्स है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply