
लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय 17वीं जूनियर उत्तर प्रदेश स्टेट रोलबॉल चैंपियनशिप का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान लखनऊ का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। बालिका टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए लीग चरण के अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को बुके, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों और रेफरी से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। उत्तर प्रदेश रोलबॉल एसोसिएशन के सचिव और कोषाध्यक्ष रविन्द्र कपिल ने संयुक्त रूप से बताया कि लखनऊ रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की मेजबानी में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की कुल 25 टीमें भाग ले रही हैं।
लखनऊ की बालिका टीम ने लीग चरण में अपना दबदबा बनाए रखते हुए सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। इस अवसर पर चौक स्टेडियम के क्रीड़ा अधिकारी मशर्रत खां, लखनऊ रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सचिव मंजू श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, डॉ. अभय, आदित्य बाजपेयी, प्रकाश मिश्रा, सविता सिंह, सुनील शुक्ला, प्रशांत पांडेय, सिराज अहमद, रणविजय त्रिपाठी, राजेश कुमार सिंह, मनीष वर्मा, रामगोपाल और अनंत सिंह तोमर सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
ः



