TrendingUttar Pradesh

सतीश महाना के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, फूलबाग में धरना; झूठे मुकदमों से लेकर भ्रष्टाचार तक लगाए गंभीर आरोप

कानपुर, अमृत विचारः उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार को कानपुर के फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर जोरदार धरनाप्रदर्शन हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष पर लोकतांत्रिक विरोध को दबाने, कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता और उत्पीड़न करने तथा झूठे मुकदमे दर्ज कराने के कई गंभीर आरोप लगाए।

धरना प्रदर्शन की अगुआई कानपुर नगर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला कर रहे थे। कांग्रेस की ओर से बताया गया कि प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद्र जांगिड़ भी प्रदर्शन में शामिल रहे।

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ राम भक्तों की आस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण विरोध किया था। कांग्रेस का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना उसका संवैधानिक और मौलिक अधिकार है।

पार्टी नेताओं के मुताबिक, प्रदर्शन से नाराज होकर सतीश महाना और उनके समर्थकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित तौर पर अभद्रता और उत्पीड़न किया गया।

एक महीने में तीन मुकदमे दर्ज कराने का दावा

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक महीने के भीतर तीन मुकदमे दर्ज किए गए है। पार्टी का दावा है कि ये मुकदमे सतीश महाना के प्रभाव में स्थानीय पुलिस द्वारा दर्ज किए गए।

कांग्रेस ने इसे कार्यकर्ताओं के दमन और उत्पीड़न से जोड़ते हुए विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अपना विरोध तेज करने की बात कही है।

भ्रष्टाचार और लोकतंत्र के मुद्दे पर प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष पर लोकतंत्र की हत्या, दमनउत्पीड़न और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित झूठे मुकदमे दर्ज कराने के आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भी अपना विरोध जताया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply