India

एनिमल प्रिंट में एक्ट्रेस सेट करती हैं फैशन गोल, आप भी ट्राई करें ऐसे आउटफिट

दिशा पाटनी ने लेपर्ड प्रिंट कोऑर्ड सेट कैरी किया है. हॉल्टरनेक टॉप की डीप नेकलाइन और फिटेड स्कर्ट उनकी टोन्ड फिट बॉडी को परफेक्ट फ्लॉन्ट कर रहे हैं. इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को सिंपली वेवी ओपन रखा है और मिनिमल मेकअप लुक नेचुरल ब्यूटी को और रिफाइन कर रहा है.

जैकलीन फर्नांडिस ने टाइगर के फेस प्रिंट वाला सैटिन बॉडी फिटेड ड्रेस को कैरी किया है जिसमें प्लंजिंग नेकलाइन के साथ ही नूडल स्ट्रेप्स दी गई हैं. इसमें उनका लुक ग्लैमर से भरपूर होने के साथ ही ग्रेसफुल और स्टनिंग भी है. मिडिल हाई स्लीक वन, मिनिमल जूलरी और सटल मेकअप इनके लुक को एलिगेंट बनाते हैं.

करीना कपूर ने लेपर्ड प्रिंट साड़ी कैरी की है, जिसके साथ उन्होंने डीप वी नेकलाइन ब्लाउज पेयर किया है और साथ ही में मैचिंग लॉन्ग श्रग भ पहनी है. हैवी स्टेटमेंट नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, बोल्ड आइज मेकअप उनके लुक को रॉयल और सोफेस्टिकेटेड टच देते हैं.

नीति टेलर का इस जेब्रा प्रिंट कोऑर्ड सेट बेहद स्टाइलिश लगने के साथ ही प्रिटी लग रही हैं. ब्लैक एंड व्हाइट कलर के कॉन्बिनेशन के टॉप और वेलवाटम पैंट्स में उनका ये लुक कंफर्टेबल भी है. टॉप में रफल स्लीव्स दी गई हैं जो नेकलाइन को भी कवर करती हैं. कर्ली वेवी हेयर, सटल मेकअप और मिनिमलिस्टिक जूलरी के साथ लुक कंप्लीट किया गया है.

शोभिता धुलिपाला ने टाइगर प्रिंट बॉडीकॉन ड्रेस कैरी की है, जिसमें उनका लुक ग्लैमरस और अट्रैक्टिव है. ब्राउन और ब्लैक स्ट्राइप्स में ग्लिटर डिटेलिंग दी गई है, जो इस ड्रेस को और भी ज्यादा खूबसूरत और पार्टी परफेक्ट बनाते हैं.गोल्डन स्टेटमेंट स्टड, स्मोकी आइज लुक और मैसी हेयर स्टाइल उनके लुक में ड्रामा एड करते हैं.

सुरवीन चावला ने लेपर्ड प्रिंट पावर सूट कैरी किया है, जिसमें वो बेहद बोल्ड और बॉस लेडी लुक में नजर आ रही हैं. ब्राउन और ब्लैक पैटर्न वाले ब्लेज़र और फ्लेयर्ड पैंट्स के साथ उन्होंने सिंपल ब्लैक ब्रालेट कैरी किया है, जिससे बैलेंस कंट्रास्ट क्रिएट हो रहा है. प्लेटफॉर्म हील्स, स्टेटमेंट फंकी जूलरी, वार्म स्किन टोन मेकअप, सॉफ्ट वेव ओपन हेयर उनके लुक को और भी स्टनिंग बना रहे हैं. 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply